Ayodhya News: कोटेदारों का कमीशन बढ़ने पर मुख्यमंत्री योगी को भेजा आभार पत्र, राशन विक्रेताओं ने जताई खुशी

Spread the love

फोटो: महेंद्र गोंड

Ayodhya News: कोटेदारों का कमीशन बढ़ने पर मुख्यमंत्री योगी को भेजा आभार पत्र, राशन विक्रेताओं ने जताई खुशी

अयोध्या। कोटेदारों का कमीशन बढ़ाए जाने पर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप संगठन और अन्नपूर्णा भवन संचालकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एवं जिला पूर्ति अधिकारी ब्रजेश मिश्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को धन्यवाद एवं आभार पत्र भेजा।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कोटेदारों का कमीशन 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने से राशन विक्रेताओं में खुशी है। वहीं, अतिरिक्त 25 रुपये कमीशन बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने को भी संगठन ने सराहनीय कदम बताया।

इस दौरान उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, संरक्षक विजय कुमार गुप्ता, दिनेश पांडे, शिवकुमार गुप्ता और अब्दुल वाहिद ने भी मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

आभार पत्र सौंपने वालों में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडे, महासचिव अशोक कुमार कनौजिया, महानगर अध्यक्ष हाजी सलीम खान सहित अन्नपूर्णा संचालक और कोटेदार मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों राशन विक्रेताओं ने भाग लिया।


Spread the love

Related posts