NEET Exam 2026: सफल छात्रों को विधायक ने किया सम्मानित, रामलला का चित्र और अंगवस्त्र भेंट किए

Spread the love

NEET Exam 2026: सफल छात्रों को विधायक अभय सिंह ने किया सम्मानित, रामलला का चित्र और अंगवस्त्र भेंट किए

गोसाईंगंज अयोध्या। गोसाईंगंज इलाके के नीट परीक्षा में सफल हुए प्रतियोगियों का इलाकाई विधायक अभय सिंह ने सभी को सम्मानित किया। विधायक अभय सिंह ने राजस्व कर निरीक्षक की पुत्री अपेक्षा सिंह, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ0अनिल गुप्ता व चन्द्रदीप गांव की निवासी प्रसंशा तिवारी के घर पर पहुंचकर सभी को उनके इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए अंगवस्त्र व रामलला का चित्र प्रदान कर सम्मानित किया।

विधायक अभय सिंह ने प्रतियोगियों का हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत व लगन से कोई भी परीक्षा उत्तीर्ण किया जा सकता है।इसकी ताजा मिशाल गोसाईंगंज के सफल बच्चों ने साकार कर दिखाया है। हम इनके माता पिता को भी बधाई देते है कि जिन्होंने अपने बच्चों को इस के लिए प्रेरित किया और हर सुविधा प्रदान किया। आज उसी का प्रतिफल है कि अपने परिवार,कस्बे का नाम रोशन कर दिखाया। हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इन्हें आश्वासन देते है कि हम इनकी हर सम्भव मदद के लिए तैयार रहेंगे। उक्त अवसर पर अँगियार सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व सभासद शशिकुमार अँगियार, मनोज कसौधन, संजय सिंह, मनोज अँगियार, हरिश्चंद्र,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।  


Spread the love

Related posts