
Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर CEO को लेकर बढ़ी हलचल, सर्च कमेटी ने महंत नृत्यगोपाल दास से की मुलाकात
अयोध्या। राम मंदिर के प्रबंधन को लेकर बुधवार, 2 सितंबर को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में राम मंदिर के पहले CEO (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। इसके साथ ही ट्रस्ट के महासचिव के नाम की भी आधिकारिक घोषणा किए जाने की चर्चा है।
CEO के चयन को लेकर गठित सर्च कमेटी के तीनों सदस्य अयोध्या पहुंच गए हैं। सेवानिवृत्त जस्टिस प्रमोद कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और वैज्ञानिक-उद्योगपति सुरेश हावड़े ने ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की।
राम मंदिर ट्रस्ट सीईओ सर्च कमेटी ने ट्रस्ट को सौंपी रिपोर्ट
राम मंदिर ट्रस्ट के कुशल संचालन के लिए सीईओ की नियुक्ति के लिए गठित की गई तीन सदस्यीय सर्च कमेटी ने ट्रस्ट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। राम मंदिर परिसर में हुई बैठक के बाद सर्च कमेटी को लीड कर रहे रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली ने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। ट्रस्ट द्वारा अंतिम एक नाम पर फैसला लिए जाने के बाद 2 सितंबर की बैठक में ट्रस्ट के पहले सीईओ के नाम की घोषणा हो सकती है
सर्च कमेटी के सदस्यों के अयोध्या पहुंचने के बाद राम मंदिर के पहले CEO के नाम को लेकर हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सकता है और CEO के नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है
