सड़क दुर्घटना क्षतिपूर्ति विवाद: नहीं दी क्षतिपूर्ति तो पत्रकार ने दर्ज कराई एफआईआर

सड़क दुर्घटना क्षतिपूर्ति विवाद: नहीं दी क्षतिपूर्ति तो पत्रकार ने दर्ज कराई एफआईआर सुलहनामे से मुकरने और जान से मारने की धमकी का आरोप, अयोध्या। सड़क दुर्घटना में क्षतिपूर्ति को लेकर हुए सुलहनामे से कथित तौर पर मुकरने के मामले में पीड़ित पत्रकार अपूर्व पाठक ने एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर न्याय की मांग की है। पत्रकार अपूर्व पाठक की ओर से दर्ज कराई गई प्रथम सूचना रिपोर्ट के अनुसार, वह श्रीराम बल्लभा कुंज से कारसेवक पुरम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक…

Read More

Ram Mandir : राममंदिर और सनातन आस्था के मुद्दे पर राजनीति कर रहा विपक्ष : गिरीश पति त्रिपाठी

Ram mandir : संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी अयोध्या। संसद परिसर के बाहर बिहार के सांसद पप्पू यादव की अगुवाई में सपा समेत विपक्षी दलों के प्रदर्शन को अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन से विपक्ष बौखला गया है। सत्ता हासिल करने के लिए विपक्ष अनर्गल आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। महापौर ने कहा कि संसद…

Read More

दीक्षांत समारोह: रामबली नेशनल पीजी कॉलेज की दो छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

  रामलोअविवि दीक्षांत समारोह: रामबली नेशनल पीजी कॉलेज की दो छात्राओं को मिलेगा दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल गोसाईंगंज अयोध्या। गोसाईंगंज के रामबली नेशनल पीजी कॉलेज की छात्राएं निकिता सिंह और अनन्या चौबे ने राजनीति शास्त्र व अंग्रेजी विषय में सर्वोच्च अंक हासिल कर गोल्ड मेडल के लिए चयनित हुईं। 12 अगस्त को अवध विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उन्हें सम्मानित करेंगी। गोसाईंगंज कस्बे के रामबली नेशनल पीजी कॉलेज ने फिर एक बार कीर्तिमान बनाया है। रामबली नेशनल पीजी कालेज की दो छात्राएं 12अगस्त को डॉ0राममनोहर…

Read More

Ayodhya News : हाईवे पर बस चालक से लूट के मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार

Ayodhya News : आईफोन समेत 17 फोन बरामद, नकदी व बाइक बरामद  अयोध्या। जनपद की रुदौली कोतवाली पुलिस ने लगभग दो माह पूर्व हाईवे पर बस चालक से हुई लूट मामले का खुलासा किया है। बाराबंकी निवासी लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक आईफोन समेत कुल 17 फोन और नकदी तथा बाइक बरामद की है। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली संजय मौर्य ने बताया कि लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 14 मई को कोतवाली क्षेत्र के कूढा सादात पेट्रोल टंकी के पास एक बस चालक…

Read More

मेडिकल कॉलेज निरीक्षण: मेडिकल कॉलेज में गंदगी पर डीएम सख्त, सफाई व लाउंड्री एजेंसियों का भुगतान रोका

मेडिकल कॉलेज निरीक्षण: लापरवाही और गंदगी पर जिलाधिकारी सख्त, संबंधित एजेंसियों का भुगतान रोकने के निर्देश अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शुक्रवार को दर्शननगर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। ओपीडी, आईसीयू और विभिन्न वार्डों का जायजा लेने के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई और लाउंड्री व्यवस्था में गंभीर खामियां मिलने पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। डीएम ने सफाई और लाउंड्री का कार्य देख रही एजेंसियों का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोकने तथा दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कई वार्डों में…

Read More

स्व. मुन्ना सिंह चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत तीन मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

स्व. मुन्ना सिंह चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत तीन मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि अयोध्या। चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज, महोली परिसर में किसान नेता एवं पूर्व विधायक स्व. मुन्ना सिंह चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा तथा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्व. चौहान की समाधि और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद आयोजित सभा में पूर्व विधायक…

Read More

Crime News : सीबीआई जांच के बावजूद छावनी बोर्ड में नहीं थमा करप्शन, एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते पकड़ा 

Crime News : छावनी परिषद में तैनात सहायक सफाई निरीक्षक की ओर से सुविधा शुल्क मांगने का था आरोप अयोध्या। डोगरा रेजीमेंटल सेंटर की जन व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने का जिम्मा उठाने वाली छावनी परिषद (कैंटोनमेंट बोर्ड) में गड़बड़झाला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छावनी परिषद के ठेकों और कार्य में घूसखोरी की सीबीआई जांच चल रही है और कई बार छापा भी पड़ चुका है। बावजूद इसके घूसखोरी बंद होने का नाम नहीं ले रही। सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती के…

Read More

Crime News: घर में फंदे से लटका मिला पति, डाक्टर ने किया मृत घोषित 

Crime News: घर में फंदे से लटका मिला पति, जिला अस्पताल में डाक्टर ने किया मृत घोषित  पत्नी की प्रताड़ना से परेशान था पति…! जांच में जुटी पुलिस  अयोध्या। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर मोहल्ले में एक युवक का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला है। मामले की जानकारी पर पुलिस पोस्टमार्टम करने और जांच पड़ताल में जुट गई है। आशंका है कि युवक ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया। बताया गया कि नगर कोतवाली के रामनगर मोहल्ले का रहने…

Read More

धन्नीपुर मस्जिद: फंड की कमी से बदली मस्जिद निर्माण की योजना, अब पहले बनेगी छोटी मस्जिद

धन्नीपुर मस्जिद: फंड की कमी से बदली मस्जिद निर्माण की योजना, अब पहले बनेगी छोटी मस्जिद अयोध्या। अयोध्या-लखनऊ हाईवे के सोहावल क्षेत्र के धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद की निर्माण योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। फंड की कमी और प्रशासनिक मंजूरियों में हो रही देरी के चलते अब मस्जिद को पहले प्रस्तावित भव्य स्वरूप में बनाने के बजाय छोटे आकार में निर्मित किया जाएगा। परियोजना के शुरुआती चरण में अस्पताल, म्यूजियम, रिसर्च सेंटर और कम्युनिटी किचन जैसी सुविधाओं का निर्माण नहीं होगा। फिलहाल पूरा जोर केवल मस्जिद के निर्माण…

Read More

भूमि अधिग्रहण: तोरो माफी में अधिग्रहण से प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचे जितेंद्र सिंह बबलू

भूमि अधिग्रहण: पर्यटन स्थल विस्तार के अधिग्रहण की जद में आए ग्रामीणों से मिले पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू, बोले-किसी कीमत पर नहीं होने देंगे अन्याय बीकापुर। तहसील क्षेत्र के तोरो माफी गांव में पहुंचे पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू पर्यटन स्थल विस्तार के लिए प्रस्तावित अधिग्रहण की चपेट में आए ग्रामीणों से की बात। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए घर और जमीन बचाने के लिए न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के नाम पर पहले ही…

Read More