दीक्षांत समारोह: रामबली नेशनल पीजी कॉलेज की दो छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

Spread the love

 

रामलोअविवि दीक्षांत समारोह: रामबली नेशनल पीजी कॉलेज की दो छात्राओं को मिलेगा दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल

गोसाईंगंज अयोध्या। गोसाईंगंज के रामबली नेशनल पीजी कॉलेज की छात्राएं निकिता सिंह और अनन्या चौबे ने राजनीति शास्त्र व अंग्रेजी विषय में सर्वोच्च अंक हासिल कर गोल्ड मेडल के लिए चयनित हुईं। 12 अगस्त को अवध विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उन्हें सम्मानित करेंगी।

गोसाईंगंज कस्बे के रामबली नेशनल पीजी कॉलेज ने फिर एक बार कीर्तिमान बनाया है। रामबली नेशनल पीजी कालेज की दो छात्राएं 12अगस्त को डॉ0राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 31वे दीक्षांत समारोह में दो छात्राओं को गोल्ड मेडल से महामहिम आनंदीबेन पटेल के हाथों सम्मानित होगी।प्राचार्य अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा निकिता सिंह के राजनीति शास्त्र व अनन्या चौबे ने अंग्रेजी विषय मे सर्वोच्च अंक प्राप्त कर यह गौरव हासिल किया है।उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनका चयन गोल्ड मेडल के लिये हुए है। इसकी अंतिम सूची महाविद्यालय से जारी की चुकी है।इसके पूर्व इस कॉलेज की तीन छात्राएं राजनीति शास्त्र में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि उनकी सफलता से कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और शिक्षकों का शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम दर्शाता है।कॉलेज परिवार इन होनहार छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।


Spread the love

Related posts