Crime News: आटा चक्की के कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला

Spread the love

Crime News: आटा चक्की के कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला

तारुन, अयोध्या। संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात को एक युवक का शव उसके पुरानी चक्की के मकान में लटका मिला। जान कारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।

घटना थाना क्षेत्र तारुन की ग्राम पंचायत जयसिंहमऊ मजरे कुड़वा की है। गांव निवासी राहुल वर्मा 32 वर्ष की घर से थोड़ी दूर लगी चक्की पर कमरे के अंदर बड़ेर से गमछे के सहारे लाश लटकी हुई थी।

शनिवार की सुबह जब मृतक के पिता लाल बहादुर वर्मा पहुंचे तो उन्होंने खिड़की से देखा। मृतक विवाहित था। उसके कोई संतान नहीं थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक लालचंद्र सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।


Spread the love

Related posts