रामकथा श्रवण कर भक्त हुए भावविभोर, जम्मू वाले बाबा भी पहुंचे

Spread the love

रामकथा श्रवण कर भक्त हुए भावविभोर, जम्मू वाले बाबा भी पहुंचे

अयोध्या। रामनगरी में वेदांती जी के स्थान पर मानस सत्संग समिति, टाटानगर (जमशेदपुर, झारखंड) के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामकथा श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में जारी है।

कथा के यजमान राष्ट्रीय मानस प्रचारक पंडित अभिषेक पाठक हैं। प्रसिद्ध कथावाचक एवं श्री रामवल्लभा कुंज के पीठाधीश्वर परम पूज्य पंडित रामशंकर दास वेदांती महाराज अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, धर्म और भक्ति के विविध प्रसंगों का रसपान करा रहे हैं।

कथा के माध्यम से वे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों का संदेश भी दे रहे हैं। प्रतिदिन 100 से अधिक श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है तथा श्रद्धालु रामनाम के रस में सराबोर होकर भावविभोर हो रहे हैं।

कथा आयोजन की विशेषता यह रही कि जम्मू वाले बाबा भी कथा में शामिल हुए और कथा श्रवण कर आयोजन की सराहना की। उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने बताया कि रामकथा का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरण, नैतिक मूल्यों का प्रसार तथा सनातन संस्कृति के प्रति जनमानस को प्रेरित करना है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन के समापन तक श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है तथा पूरा क्षेत्र राममय वातावरण से सराबोर है।


Spread the love

Related posts