Crime News: मोबाइल टॉवर से केबल चोरी में गिरफ्तार,केबल बरामद

Spread the love

सांकेतिक फोटो

Crime News: मोबाइल टॉवर से केबल चोरी में गिरफ्तार,केबल बरामद

अयोध्या। कैण्ट थाना पुलिस ने दूरसंचार कंपनी के मोबाइल टावर से केबल चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से दो मोबाइल टावरों से चोरी केबल बरामद हुआ है।

क्षेत्राधिकारी नगर श्रेयश त्रिपाठी ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित इण्डस मोबाइल टॉवर कम्पनी की साइट से केबल चोरी का मामला सामने आया था।

प्रकरण में प्रबंधन की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दर्ज मामले के अनावरण और तहकीकात में जुटी पुलिस ने छत्ता का पुरवा रोड हनुमान मन्दिर के पीछे से दीपक उर्फ दीपू (23 वर्ष) निवासी बिजुलिहा डीह दर्शन नगर कोतवाली अयोध्या को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने कुल सात बंडल में 170 मीटर केबल बरामद हुई है।

पूछताछ में दीपक उर्फ दीपू ने थाना क्षेत्र के जगदीशपुर और पूराकलन्दर थाना क्षेत्र पिपरी साइट से केबल काट चोरी की बात कबूल की है। कैंट पुलिस ने अपने यहां दर्ज चोरी के मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।


Spread the love

Related posts