Ayodhya News: जिला महिला अस्पताल में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

Spread the love

अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अस्पताल की चौथी मंजिल पर लगी, जिसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और मरीजों के तीमारदारों ने तुरंत इसकी सूचना Fire Brigade और Police को दी।

बताया जा रहा है कि आग Short Circuit की वजह से लगी। आग लगते ही अस्पताल के कर्मचारियों ने तत्काल मरीजों और परिजनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही Fire Brigade की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। फायर कर्मियों के साथ अस्पताल के कर्मचारियों ने भी आग पर काबू पाने में सहयोग किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी और एसपी सिटी चक्रपाणि तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने अस्पताल परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग लगने से अस्पताल के चौथे तल पर रखे कुछ सामान और विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण Short Circuit माना जा रहा है, जबकि फायर विभाग और पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।


Spread the love

Related posts