Ram Mandir Trust Meeting: 2 सितंबर को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक, CEO के नाम पर हो सकता है फैसला

Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर CEO को लेकर बढ़ी हलचल, सर्च कमेटी ने महंत नृत्यगोपाल दास से की मुलाकात  अयोध्या। राम मंदिर के प्रबंधन को लेकर बुधवार, 2 सितंबर को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में राम मंदिर के पहले CEO (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। इसके साथ ही ट्रस्ट के महासचिव के नाम की भी आधिकारिक घोषणा किए जाने की चर्चा है। CEO के चयन को लेकर गठित सर्च कमेटी के तीनों सदस्य अयोध्या…

Read More

टावर पर चढ़ा युवक: जमीनी विवाद में लखनऊ के दारूलसफा टावर पर चढ़ा अयोध्या का युवक, पेट्रोल लेकर आत्मदाह की दी धमकी

टावर पर चढ़ा युवक: अयोध्या पुलिस की कार्रवाई से नाराज था युवक, मारपीट में दांत टूटने और सिर फटने का लगाया आरोप करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस-फायर टीम ने सुरक्षित उतारा अयोध्या। जमीन संबंधी विवाद में जनपद पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से नाराज एक युवक सोमवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित दारूलसफा टावर पर दो बोतल पेट्रोल लेकर चढ़ गया। युवक ने कथित तौर पर आत्मदाह की धमकी देकर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस के साथ फायर विभाग की टीम मौके पर…

Read More

टोल प्लाजा विवाद: रौनाही टोल प्लाजा फायरिंग मामले में तीन और गिरफ्तार, एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद

टोल प्लाजा विवाद: रौनाही टोल प्लाजा फायरिंग मामले में तीन और गिरफ्तार, एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के तहसीनपुर टोल प्लाजा के पास 26 अगस्त की देर रात हुई फायरिंग और जानलेवा हमले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूर्व में पुलिस ने दो आरोपियों को काली थार और पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर चालान किया था। अब गिरफ्तार आरोपियों की…

Read More

Crime News: चोरी के डीजल इंजन, पंपसेट के साथ तीन गिरफ्तार, पिकअप और तीन मोबाइल भी बरामद

  Crime News: चोरी के डीजल इंजन, पंपसेट के साथ तीन गिरफ्तार, पिकअप और तीन मोबाइल भी बरामद अयोध्या। इनायतनगर थाना पुलिस ने डीजल इंजन पंपसेट चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किया गया डीजल इंजन पंपसेट,एक महिंद्रा पिकअप और तीन मोबाइल फोन बरामद किया है। सभी का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा और दर्ज चोरी के मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा चालान किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि इनायतनगर थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित ने डीजल…

Read More

Retirement News: छह उपनिरीक्षक समेत सात सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

Retirement News: छह उपनिरीक्षक समेत सात सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई अयोध्या। पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए सात पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को पुलिस लाइन सभागार में समारोपूर्वक विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर उनके सेवाकाल में दिए गए योगदान की सराहना की। पुलिस महकमे में तैनात उपनिरीक्षक गनेश राम, सरोज कुमार मिश्र, रमेश सिंह, दृगपाल सिंह, रामब्रेश यादव, इन्द्र कुमार तथा मुख्य आरक्षी बुलाकीदीन सोमवार को अपनी…

Read More

Crime News: नवीन मंडी परिसर से 60 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Crime News: नवीन मंडी परिसर से 60 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार रात नवीन मंडी परिसर से एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से तलाशी के दौरान 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में नवीन मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव की पुलिस टीम ने 29 अगस्त 2026 की रात क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध…

Read More

कंदैला हत्या कांड और जानलेवा हमले में दो और आरोपी गिरफ्तार

कंदैला हत्या कांड और जानलेवा हमले में दो और आरोपी गिरफ्तार अयोध्या। जनपद पुलिस ने पुराकलंदर थाना क्षेत्र के शारदा सहायक नहर के पास हुई हत्या और जानलेवा हमले के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए प्रतापगढ़ और अमेठी निवासी इन दोनों को हत्या के लिए हायर किया गया था। प्रकरण में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी कंदैला गांव निवासी राजमणि सिंह उर्फ राज सिंह उर्फ भोलू (26) समेत दीपक प्रजापति (24) और मनीष शर्मा (24) को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 7.65…

Read More

Accident News: रक्षाबंधन पर ससुराल जा रहे परिवार की बोलेरो दुकान में घुसी, दुकानदार घायल

Accident News: रक्षाबंधन पर ससुराल जा रहे परिवार की बोलेरो दुकान में घुसी, दुकानदार घायल तारुन, अयोध्या। थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन त्यौहार को पत्नी संग ससुराल जा रहे युवक का निजी वाहन अनियंत्रित हो जाने के चलते बाजार की एक दुकान में घुस गया। जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कोतवाली बीकापुर अंतर्गत ग्राम सभा परुवा मजरे लाला का पूरा निवासी प्रेम कुमार अपनी पत्नी सहित बच्चों को लेकर जयसिंहमऊ सुसराल जा रहे थे। तारुन-लालगंज मार्ग पर बाजार से 100 मीटर दूर अचानक…

Read More

Multipurpose Sports Complex: खेल दिवस पर अयोध्या में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का शिलान्यास, एक साल में होगा तैयार

Multipurpose Sports Complex: खेल दिवस पर अयोध्या में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का शिलान्यास, एक साल में होगा तैयार बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती से लेकर जिम्नेशियम और टेबल टेनिस की होगी सुविधा अयोध्या। रामनगरी में खिलाड़ियों को आधुनिक और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। वशिष्ठ कुंड वार्ड में करीब 17 करोड़ 83 लाख 81 हजार रुपये की लागत से मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। करीब 4684 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनने वाले इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को एक साल में पूरा करने…

Read More

Ayodhya archaeological remains: ऋणमोचन घाट पर मिले मौर्य, शुंग और कुषाण कालीन दुर्लभ पुरावशेष

Ayodhya archaeological remains: ऋणमोचन घाट पर मिले मौर्य, शुंग और कुषाण कालीन दुर्लभ पुरावशेष अयोध्या। अयोध्या के ऐतिहासिक ऋणमोचन घाट पर पुरावशेष सर्वेक्षण के दौरान मौर्य, शुंग और कुषाण काल से जुड़े दुर्लभ पुरावशेष मिलने का दावा किया गया है। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कोशल संग्रहालय की पुरातत्वविद विजय कुमार की टीम ने घाट क्षेत्र का सर्वेक्षण और पुरावशेषों का संग्रहण किया। सर्वेक्षण के दौरान मृणमूर्तियों में मौर्यकालीन हाथी और कुषाणकालीन वृषभ (बैल) की आकृतियां प्राप्त हुई हैं। इसके अलावा उत्तरी कृष्ण परिमार्जित मृदभांड (NBPW) परंपरा से जुड़ा…

Read More