Accident News: रक्षाबंधन पर ससुराल जा रहे परिवार की बोलेरो दुकान में घुसी, दुकानदार घायल

Spread the love

Accident News: रक्षाबंधन पर ससुराल जा रहे परिवार की बोलेरो दुकान में घुसी, दुकानदार घायल

तारुन, अयोध्या। थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन त्यौहार को पत्नी संग ससुराल जा रहे युवक का निजी वाहन अनियंत्रित हो जाने के चलते बाजार की एक दुकान में घुस गया। जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि कोतवाली बीकापुर अंतर्गत ग्राम सभा परुवा मजरे लाला का पूरा निवासी प्रेम कुमार अपनी पत्नी सहित बच्चों को लेकर जयसिंहमऊ सुसराल जा रहे थे। तारुन-लालगंज मार्ग पर बाजार से 100 मीटर दूर अचानक बोलेरो वाहन की स्टेयरिंग फेल हो गई। जिससे उसकी गाड़ी कीटनाशक की दुकान के बाहर बैठे मालिक श्यामसुंदर गौड़ से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गये।

चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे बाजार
वासियो सहित परिजनों ने घायल अधेड़ को दुकान से बाहर निकाला। जिनका इलाज दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।


Spread the love

Related posts