Ayodhya News: घर में घुसकर मारपीट का आरोप, चार आरोपियों पर केस दर्ज

बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के मलेथू कनक गांव में घर में घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मलेथू कनक निवासी भगवान सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही रिंकू सिंह, टोनी सिंह, मोनी सिंह और सोनू सिंह से उनका पुराना पारिवारिक एवं पट्टीदारी विवाद चल रहा है। आरोप है कि 18 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे…

Read More

Ayodhya News: जिला महिला अस्पताल में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अस्पताल की चौथी मंजिल पर लगी, जिसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और मरीजों के तीमारदारों ने तुरंत इसकी सूचना Fire Brigade और Police को दी। बताया जा रहा है कि आग Short Circuit की वजह से लगी। आग लगते ही अस्पताल के कर्मचारियों ने तत्काल मरीजों और परिजनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही Fire Brigade की…

Read More

Ayodhya News: भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, 24 मई को 85 शक्ति केंद्रों पर बूथ समितियों की बैठक

अयोध्या। चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। महानगर क्षेत्र के सभी 85 शक्ति केंद्रों पर 24 मई को बूथ समितियों की तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी। जिसकी तैयारियों को लेकर करियप्पा एवं देवकाली मंडल की बैठक सर्किट हाउस में, पूरा मंडल की बैठक ब्लॉक सभागार पूरा बाजार में तथा अयोध्या मंडल की बैठक हनुमान गुफा स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। पूरा मंडल की बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक बूथ तक सरकार की योजनाओं…

Read More

लेखपाल मुख्य परीक्षा में 955 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर, 84.62% उपस्थिति, 15 केंद्रों पर हुई परीक्षा

अयोध्या। नगर के 15 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को एक पाली में आयोजित लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। किसी भी परीक्षा केंद्रों पर कोई दिक्कत सामने नहीं आई। परीक्षा में 84.62 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 955 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6336 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5381 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 955 अनुपस्थित पाए गए। सबसे अधिक एमएलएमएल इंटर कॉलेज में 480 में से 413 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। सबसे अधिक अनुपस्थिति राजकीय इंटर कॉलेज में 480 में…

Read More

Heat Wave: कहीं भारी न पड़ जाए लापरवाही, बचने के लिए करें यह उपाय

जानिए, क्या हैं हीट वेव के लक्षण और कैसे करें बचाव अयोध्या। बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। वहीं गर्म हवाओं ने भी सितम ढाना शुरू कर दिया है। ऐसे में लोगों की हल्की सी लापरवाही उन्हें भारी पड़ सकती है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हीट स्ट्रोक से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि लोग गर्मी और Heat…

Read More

Ayodhya News: स्वच्छता का संदेश लेकर सड़क पर उतरे महापौर,

स्वच्छता अभियान में भागीदारी को लेकर किया लोगों का आह्वान लोगों से घरों के आसपास व सार्वजनिक स्थलों पर सफाई करने की अपील की अयोध्या। स्वच्छता महा अभियान को लेकर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने गुरुवार को सड़क पर पैदल भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, ऐसे में सभी लोग इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 31 मई को सुबह 7.00 बजे से 7.30 बजे तक अपने घरों…

Read More

Ayodhya News: जन चौपाल में गूंजी गैस और बिजली संकट की समस्या, विधायक ने दिए निर्देश

बीकापुर, अयोध्या। विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने बुधवार को विकासखंड सभागार में जनता दरबार एवं जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। भीषण गर्मी और उमस के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण, खासकर महिलाएं, जन चौपाल में पहुंचीं। कार्यक्रम के दौरान रसोई गैस की किल्लत और बदहाल बिजली आपूर्ति का मुद्दा प्रमुखता से उठा। ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया कि गैस बुकिंग कराने के बावजूद 10 से 15 दिन तक सिलेंडर नहीं मिल पाता है। लोगों को बार-बार भारत गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते हैं,…

Read More

Ayodhya News: ध्यान और मेडिटेशन से तनाव मुक्ति का संदेश, एयरपोर्ट पर कार्यशाला आयोजित

अयोध्या। Airports Authority of India की महिला कर्मचारियों एवं कर्मचारियों की पत्नियों के संगठन कल्याणमयी – एयरपोर्ट्स अथॉरिटी विमेन्स वेलफेयर एसोसिएशन (AAWWA) तथा Heartfulness के संयुक्त तत्वावधान में Maharishi Valmiki International Airport Ayodhya Dham में तीन दिवसीय “तनाव प्रबंधन एवं ध्यान कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हवाई अड्डे के कर्मचारियों एवं अन्य हितधारकों के बीच मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन एवं तनावमुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देना रहा। कल्याणमयी द्वारा वर्षों से देशभर के विभिन्न हवाई अड्डों एवं संस्थानों में स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तनाव प्रबंधन…

Read More

रुदौली क्षेत्र में हाथ साफ कर रहा था बिहार का गिरोह, पांच गिरफ्तार

दो घरों में चोरी का माल बरामद  अयोध्या। जनपद के रुदौली कोतवाली क्षेत्र के घरों में बिहार का गिरोह हाथ साफ कर रहा था। पुलिस ने गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई दो चोरियों का खुलासा किया है। इनके पास से दो घरों में हुई चोरी का माल बरामद किया है। बुधवार को सीओ रुदौली आशीष निगम ने बताया कि दो अप्रैल की रात जसकरन सोनकर पुत्र रामपाल सोनकर निवासी मुजफरा जगदीशपुर के घर चोरी हुई थी। चोर घर के अन्दर रखी पेटी का कुन्डा तोड़कर सोने…

Read More

Ayodhya News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज दवा कारोबारियों की हड़ताल

अयोध्या। Online दवाओं की बिक्री के विरोध में आज जिलेभर के दवा कारोबारियों ने एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते जनपद की सभी थोक और फुटकर दवा दुकानें बंद रहेंगी। दवा व्यापारियों के अनुसार जिले में करीब 650 मेडिकल स्टोर आज बंद रहेंगे, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को दवाएं लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दवा व्यवसायियों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से स्थानीय Medical Stores का कारोबार प्रभावित हो रहा है। साथ ही बिना उचित जांच-पड़ताल के दवाओं की ऑनलाइन…

Read More