Ayodhya News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज दवा कारोबारियों की हड़ताल

Spread the love

अयोध्या। Online दवाओं की बिक्री के विरोध में आज जिलेभर के दवा कारोबारियों ने एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते जनपद की सभी थोक और फुटकर दवा दुकानें बंद रहेंगी। दवा व्यापारियों के अनुसार जिले में करीब 650 मेडिकल स्टोर आज बंद रहेंगे, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को दवाएं लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दवा व्यवसायियों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से स्थानीय Medical Stores का कारोबार प्रभावित हो रहा है। साथ ही बिना उचित जांच-पड़ताल के दवाओं की ऑनलाइन सप्लाई से मरीजों की सेहत पर भी खतरा बढ़ रहा है। इसी के विरोध में व्यापारियों ने सामूहिक रूप से दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है।

हड़ताल में थोक दवा विक्रेता, फुटकर मेडिकल स्टोर संचालक और दवा व्यापार से जुड़े संगठन शामिल हैं। व्यापारियों ने सरकार से Online दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने और स्थानीय दवा कारोबारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की है।

दवा दुकानों के बंद रहने से सबसे ज्यादा परेशानी उन मरीजों को हो सकती है जिन्हें नियमित रूप से दवाओं की जरूरत पड़ती है। खासकर बुजुर्ग, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज और इमरजेंसी दवाओं पर निर्भर लोग प्रभावित हो सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि आवश्यक दवाओं की व्यवस्था पहले से कर लें।

बता दे कि ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स द्वारा दबाव की ऑनलाइन बिक्री और भारी डिस्काउंटिंग के विरोध में आज “ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड dragistए आइओसीडी की तरफ से 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है संगठन का दावा है कि इस विरोध प्रदर्शन के तहत देश भर के करीब 15 लाख से अधिक केमिस्ट और ड्रग लिस्ट अपनी दुकान बंद रखेंगे हालांकि मरीजों को परेशानी से बचने के लिए आपातकालीन दावों की आपूर्ति के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

बता दे कि ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स द्वारा दवाओं की online बिक्री और भारी डिस्काउंटिंग के विरोध में आज ‘ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट’ (AIOCD) की तरफ से 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है।

संगठन का दावा है कि इस विरोध प्रदर्शन के तहत देश भर के करीब 15 लाख से अधिक Chemists and Druggists अपनी दुकान बंद रखेंगे, हालांकि मरीजों को परेशानी से बचने के लिए आपातकालीन दावों की आपूर्ति के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।


Spread the love

Related posts