राम मंदिर चढ़ावा विवाद: कथित चन्दा चोरी की जांच के लिए अयोध्या पहुंची एसआईटी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: जांच के लिए गठित एसआईटी अयोध्या पहुंची, 7 दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विशेष टीम का गठन कर जांच की मांग की गई, इसके बाद उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से SIT का गठन किया गया और समिति को प्रकरण की जांच कर सात दिनों में प्रारंभिक रिपोर्ट जबकि अंतिम रिपोर्ट 15 दिन में सौंपने का निर्देश दिया गया। सोमवार को राम मंदिर के कथित चन्दा चोरी के आरोपों की जांच के…

Read More

स्टांप वेंडिंग सिस्टम के निजीकरण के विरोध में बीकापुर तहसील में हड़ताल

स्टांप वेंडिंग सिस्टम के निजीकरण के विरोध में बीकापुर तहसील में हड़ताल, ठप रहे रजिस्ट्री व बैनामे के कार्य बीकापुर। सरकार द्वारा स्टांप वेंडिंग सिस्टम के निजीकरण के प्रस्तावित निर्णय के विरोध में सोमवार को बीकापुर तहसील सहित पूरे जनपद में स्टांप विक्रेताओं और दस्तावेज लेखकों ने हड़ताल की। स्टांप वेंडर्स एसोसिएशन एवं दस्तावेज लेखक संघ के आह्वान पर हुई इस हड़ताल के चलते तहसील परिसर स्थित स्टांप विंडो पूरी तरह बंद रहीं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल के कारण जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री, बैनामा,…

Read More

खेल समाचार: लगातार दूसरी बार कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने विकास सिंह

खेल समाचार: वार्षिक बैठक में खेल कैलेंडर 2026-27 पर चर्चा, खेलों के विस्तार पर दिया जोर अयोध्या। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ की वार्षिक बैठक रविवार को हाईवे स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक के दौरान संघ के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें विकास सिंह को सर्वसम्मति से दोबारा उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ का अध्यक्ष चुना गया। बृजेन्द्र प्रताप सिंह को महासचिव बनाया गया। बैठक में वर्ष 2026-27 के वार्षिक खेल कैलेंडर पर भी विस्तार से चर्चा की गई। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी स्टैंडिंग काउंसिल भारत सरकार श्रीनिवास राय…

Read More

Highway Accident: अयोध्या दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, 5 घायल

Highway Accident: अयोध्या दर्शन जा रहे 5 श्रद्धालु सड़क हादसे में घायल, कार को पिकअप ने मारी टक्कर बीकापुर। अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार रविवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बीकापुर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कूरेभार से अयोध्या दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के डिजायर कार को पीछे…

Read More

राम मंदिर: निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र

फोटो: महेंद्र गोंड राम मंदिर: निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शनिवार को अयोध्या पहुंचे। वह श्रीराम जन्मभूमि परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा और निर्माण समिति की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए आए हैं। उनके आगमन पर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंदिर ट्रस्ट और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत के दौरान उन्होंने ने स्पष्ट किया कि उनकी जिम्मेदारी केवल राम मंदिर और उससे…

Read More

मोहर्रम की तैयारियों को लेकर ताजियादारान कमेटी की बैठक, हैदर मेंहदी अध्यक्ष और मोनू मिर्जा बने सचिव

  मोहर्रम तैयारियों के बीच ताजियादारान कमेटी का गठन, हैदर मेंहदी अध्यक्ष व मोनू मिर्जा सचिव नियुक्त अयोध्या। मोहर्रम को लेकर ताजियादारान कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार रात राठहवेली में हुसैनी प्वाइंट पर आयोजित हुई। जिसमें बड़ी संख्या में शिया और सुन्नी समुदाय के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक में पुरानी कमेटी के ओहदेदारों के काम और कमेटी की जिम्मेदारी के निर्वहन में समर्पण को देखते हुए पुनः अधिवक्ता हैदर मेंहदी को अध्यक्ष और मोनू मिर्जा के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में आगामी 17 जून से…

Read More

Sports News: जीआईसी में बनेगा इंडोर मिनी स्टेडियम, हुआ भूमि पूजन

Sports News: 4.92 करोड़ रुपए से बनेगा इंडोर मिनी स्टेडियम अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर में 4.92 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक इंडोर मिनी स्टेडियम का शुक्रवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भूमिपूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सीएंडडीएस और उत्तर प्रदेश जल निगम को सौंपी गई है।परियोजना को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इंडोर स्टेडियम…

Read More

Crime News: रामनगरी में हाईवे किनारे मिले युवती समेत दो के शव, मची हलचल

Crime News: शिनाख्त और कार्रवाई में जुटी पुलिस अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या के लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे गुरुवार को शव मिलने से हलचल मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल और अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कराई है। एक शव अधेड़ पुरुष का है, जबकि दूसरा युवती का। युवती के सिर और पैर में चोट के निशान मिले हैं। जबकि अधेड़ का शव सड़ा हुआ है। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि लखनऊ हाईवे किनारे गड्ढे में एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस…

Read More

Crime News: चाकू से हमलाकर किया घायल, ट्रैक्टर लूटने की कोशिश का आरोप, जांच में जुटी पुलिस 

  Crime News: रोजागांव चीनी मिल के पास ट्रैक्टर चालक पर चाकू से हमला, लूट के प्रयास का आरोप अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में रोजगांव चीनी मिल के पास एक ट्रैक्टर चालक पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर हाल में चालक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने ट्रैक्टर लूटने के लिए हमले का आरोप लगाया है। मामले की खबर पर कोतवाली पुलिस पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल भेजवा जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के ही भेलसर निवासी 30…

Read More

बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक, टला बड़ा हादसा

बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक: काफी मान मनौव्वल के बाद खंभे से उतरा नीचे  युवक, लोगों ने की राहत की सांस अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया और काफी देर तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृता पुत्री…

Read More