राम मंदिर चढ़ावा विवाद: कथित चन्दा चोरी की जांच के लिए अयोध्या पहुंची एसआईटी

Spread the love

राम मंदिर के अंदर प्रवेश करती एसआईटी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: जांच के लिए गठित एसआईटी अयोध्या पहुंची, 7 दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विशेष टीम का गठन कर जांच की मांग की गई, इसके बाद उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से SIT का गठन किया गया और समिति को प्रकरण की जांच कर सात दिनों में प्रारंभिक रिपोर्ट जबकि अंतिम रिपोर्ट 15 दिन में सौंपने का निर्देश दिया गया। सोमवार को राम मंदिर के कथित चन्दा चोरी के आरोपों की जांच के लिए सरकार की ओर से गठित की गई तीन सदस्यीय समिति अयोध्या पहुंची गई।

बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर प्रदेश सरकार की ओर राम मंदिर के चढ़ावे में कथित घोटाले की जांच के लिए गठित की गई तीन सदस्यीय समिति (एसआईटी) में विजय विश्वास पंत, IAS, मंडलायुक्त लखनऊ, किरन एस, IPS, आईजी रेज़, नील रतन विशेष सचिव वित्त शामिल हैं। समिति को प्रकरण की जांच कर सात दिनों में प्रारंभिक रिपोर्ट जबकि अंतिम रिपोर्ट 15 दिन में सौंपने का निर्देश है।

जानिए क्या है पूरा मामला……

बता दें कि राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट कर चन्दा चोरी का आरोप लगाया था। अखिलेश यादव के इसी पोस्ट के बाद श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आडिट का हवाला देते हुए सफाई दी थी। इसी के बाद से सियासी खेमे में हलचल मच गई।

कथित चन्दा चोरी को लेकर विपक्ष ने घेरा……

इसके बाद मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यशैली सवाल उठाया था और मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद सपा के पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पाण्डेय, सपा के वरिष्ठ नेता व फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद ने भी मामले को सवालों को घेरे में रखते हुए कई सवाल उठे और प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा था की यह करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा बहुत बड़ा मामला है इसलिए जांच भी बड़ी होनी चाहिए, उन्होंने SIT के बजाय सीबीआई से जांच की मांग की थी। इसके साथ ही सोशल मीडिया सहित पूरे देश में चर्चा तेज हो गई।

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी निष्पक्ष जांच की मांग

राम मंदिर के चढ़ावे हुए कथित घोटाले को लेकर अब बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से मामले की जांच के लिए गठित की गई तीन सदस्यीय समिति (एसआईटी) पर भरोसा जताया है और कहा कि एसआईटी को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच करनी चाहिए, तभी दूध का दूध और पानी का पानी होगा। उन्होंने मांग की है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

राम मंदिर के चढ़ावे के कथित घोटाले की हो निष्पक्ष जांच: शरद शुक्ला

समाजवादी पार्टी के बाद कांग्रेस ने भी राम मंदिर के चढ़ावे में कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में राम मंदिर के चढ़ावे के चोरी को लेकर चर्चा है, वह सभी रामभक्तों को आहत करने वाला है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे के चोरी के जो आरोप लगे है, उसकी निष्पक्षता से जांच हो हालांकि उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर सवाल उठाया है कि अभी तक ट्रस्ट की ओर से कोई पारदर्शिता या कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कोई न्याय करे या न करे प्रभु श्री रामलला न्याय जरूर करेंगे।


Spread the love

Related posts