कांग्रेस कैंडल मार्च: नीट और सीबीएसई परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च, छात्रों के समर्थन में सत्याग्रह

कांग्रेस कैंडल मार्च: नीट एवं सी बी एस ई परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च अयोध्या। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में नीट एवं सी बी एस ई  परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं, छात्रों के भविष्य के साथ हुए अन्याय तथा लोकतांत्रिक आवाज़ों के दमन के विरोध में विशाल कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया। कांग्रेसजन शहीद स्तंभ, सिविल लाइंस पर एकत्र हुए, जहां से हाथों में मोमबत्तियां लेकर गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला गया। इसके…

Read More

NEET पेपर लीक आंदोलन: सपा नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, NEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में उठाई आवाज

  NEET पेपर लीक आंदोलन: बीकापुर के सपा नेताओं ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज पर जताया विरोध बीकापुर। तहसील के सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को उप जिलाधिकारी बीकापुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर जंतर-मंतर दिल्ली पर धरना दे रहे छात्रों का समर्थन किया। ज्ञापन में कहा गया कि NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के विरोध में देशभर में चल रहे आंदोलन के दौरान छात्रों और महिलाओं पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज और आंसू गैस की घटना बेहद…

Read More

अस्पताल निरीक्षण: प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल व श्रीराम चिकित्सालय का किया निरीक्षण

अस्पताल निरीक्षण: प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल व श्रीराम चिकित्सालय का किया निरीक्षण अयोध्या। जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को राजकीय श्रीराम चिकित्सालय और पुरुष जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रीराम चिकित्सालय में ओपीडी और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया तथा टीबी मरीजों के लिए अलग वार्ड विकसित करने और बच्चों के लिए वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी मंत्री पुरुष जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां एसआईसी डॉ. राजेश सिंह ने उनका स्वागत किया। उन्होंने ओपीडी, बाल…

Read More

राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति में रघुवंशी समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग

राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति में रघुवंशी समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग, पीएम और सीएम को भेजा पत्र अयोध्या। राष्ट्रीय सकल रघुवंशी समाज क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संयोजक चक्रपाल सिंह रघुवंशी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की धार्मिक समिति में रघुवंशी समाज के एक प्रतिनिधि को शामिल किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर उचित पहल करने का अनुरोध किया है। चक्रपाल सिंह रघुवंशी का कहना है कि भगवान श्रीराम रघुवंश…

Read More

दस्तावेज लेखक एसोसिएशन: बीकापुर उप निबंधक कार्यालय में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

  दस्तावेज लेखक एसोसिएशन: बीकापुर उप निबंधक कार्यालय में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, आम लोगों के लिए शेड और पेयजल की मांग उठी बीकापुर, अयोध्या। उप निबंधक कार्यालय बीकापुर में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा उर्फ पवन मिश्र ने पदभार ग्रहण करने के बाद बताया कि कार्यालय परिसर में लेखकों और रजिस्ट्री परिसर में आने वाले आम लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि बैठने के लिए…

Read More

Crime News: शेरवा घाट श्मशान घाट के पास 35 वर्षीय युवक का शव मिला, पहचान के प्रयास जारी

Crime News: शेरवा घाट श्मशान घाट के पास 35 वर्षीय युवक का शव मिला, पहचान के प्रयास जारी गोसाईगंज अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के शेरवा घाट स्थित श्मशान घाट के पास शुक्रवार को देर शाम एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी शेषनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक की शिनाख्त के लिए…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: जांच टीम ने दो और आरोपियों की लिया रिमांड, टीनू और मनीष यादव से हो रही पूछताछ हा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष यादव 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर, पुलिस लाइन में होगी पूछताछ अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस ने आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और मनीष यादव को 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल से पुलिस लाइन लाया गया, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मामले के विवेचक आशुतोष तिवारी ने अदालत से दोनों आरोपियों की 7 दिन की पुलिस रिमांड की…

Read More

गौ रक्षा धर्म यात्रा: राम मंदिर चढ़ावा मामले पर शंकराचार्य का बड़ा बयान, ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर उठाए सवाल

गौ रक्षा धर्म यात्रा: राम मंदिर चढ़ावा मामले पर शंकराचार्य का बड़ा बयान, ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर उठाए सवाल अयोध्या पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर ट्रस्ट और सरकार पर साधा निशाना अयोध्या। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की यात्रा अयोध्या पहुंची। जहां उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। शंकराचार्य ने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी और महासचिव चंपत राय को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। वहीं उन्होंने गौ माता को…

Read More

जनप्रतिनिधि की मानवीय पहल: ओमान में दिवंगत शिवकुमार निषाद का पार्थिव शरीर वतन पहुंचा, रुश्दी मियां के मानवीय प्रयास की सराहना

जनप्रतिनिधि की मानवीय पहल: ओमान से दिवंगत प्रवासी का पार्थिव शरीर वतन पहुंचाने में रुश्दी मियां बने परिवार का सहारा, क्षेत्र में हो रही सराहना रुदौली/अयोध्या। इंसानियत की कोई सरहद नहीं होती, और जब कोई जनप्रतिनिधि दुख की घड़ी में किसी परिवार का सहारा बन जाए,तो वह लोगों के दिलों में विशेष स्थान बना लेता है। ऐसा ही एक उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ओमान में उपचार के दौरान दिवंगत हुए जैथरी गांव निवासी शिवकुमार निषाद का पार्थिव शरीर बुधवार को स्वदेश पहुंचा। विदेश में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं…

Read More

शिक्षक TET ज्ञापन: 25 साल सेवा के बाद TET अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षकों ने सांसद अवधेश प्रसाद को सौंपा ज्ञापन

शिक्षक TET ज्ञापन: जब आईएएस आईपीएस पीसीएस नियुक्ति के 25 वर्ष बाद नहीं देते हैं कोई परीक्षा तो शिक्षक के ऊपर टीईटी लागू क्यों-नीलमणि त्रिपाठी अयोध्या। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद अयोध्या के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी एवं जिला मंत्री डॉ. चक्रवर्ती सिंह के नेतृत्व में सांसद अवधेश प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों के लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। इस दौरान जिले के विभिन्न विकास खंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक और संघ पदाधिकारी मौजूद रहे। ज्ञापन…

Read More