Crime News: घर में फंदे से लटका मिला पति, डाक्टर ने किया मृत घोषित 

Crime News: घर में फंदे से लटका मिला पति, जिला अस्पताल में डाक्टर ने किया मृत घोषित  पत्नी की प्रताड़ना से परेशान था पति…! जांच में जुटी पुलिस  अयोध्या। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर मोहल्ले में एक युवक का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला है। मामले की जानकारी पर पुलिस पोस्टमार्टम करने और जांच पड़ताल में जुट गई है। आशंका है कि युवक ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया। बताया गया कि नगर कोतवाली के रामनगर मोहल्ले का रहने…

Read More

धन्नीपुर मस्जिद: फंड की कमी से बदली मस्जिद निर्माण की योजना, अब पहले बनेगी छोटी मस्जिद

धन्नीपुर मस्जिद: फंड की कमी से बदली मस्जिद निर्माण की योजना, अब पहले बनेगी छोटी मस्जिद अयोध्या। अयोध्या-लखनऊ हाईवे के सोहावल क्षेत्र के धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद की निर्माण योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। फंड की कमी और प्रशासनिक मंजूरियों में हो रही देरी के चलते अब मस्जिद को पहले प्रस्तावित भव्य स्वरूप में बनाने के बजाय छोटे आकार में निर्मित किया जाएगा। परियोजना के शुरुआती चरण में अस्पताल, म्यूजियम, रिसर्च सेंटर और कम्युनिटी किचन जैसी सुविधाओं का निर्माण नहीं होगा। फिलहाल पूरा जोर केवल मस्जिद के निर्माण…

Read More

आउटसोर्स कर्मी मानदेय: अभी नहीं बढ़ा आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय, परिवहन मुख्यालय को रिमाइंडर

आउटसोर्स कर्मी मानदेय: अभी नहीं बढ़ा आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय,परिवहन मुख्यालय को रिमाइंडर अयोध्या। प्रदेश की योगी सरकार ने विभिन्न विभागों में सेवा देने वाले आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। हालांकि अभी इसका फायदा निगमों में तैनात कर्मियों को नहीं मिल पा रहा है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में विभिन्न श्रेणियों में आउटसोर्स पर श्रमिक तैनात हैं। पूर्व की भांति इनके मानदेय में बढ़ोतरी के लिए अयोध्या परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक की ओर से परिवहन मुख्यालय को पत्र भेजा गया था,मगर अभी तक मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर मुख्यालय…

Read More

गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए श्रीनन्दकिशोर श्रीमाली के दर्शन

गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए श्रीनन्द किशोर श्रीमाली के दर्शन अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के कारसेवकपुरम में अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय पारमेष्टि गुरु शक्ति गुरु पूर्णिमा महोत्सव-2026 का भव्य समापन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल और भूटान से आए श्रद्धालुओं सहित 10 हजार से अधिक गुरु भाई एवं भक्तों ने भाग लिया और विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक श्रीनन्दकिशोर श्रीमाली के दर्शन, पूजन एवं मार्गदर्शन…

Read More

सावन की दस्तक, झूला मेले के लिए तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप 

  सावन की दस्तक: अबकी बार राम मंदिर से भी रामलला जाएंगे मणि पर्वत राउंड द क्लाक निगरानी के लिए खुलेगा कंट्रोल रूम  अयोध्या। आषाढ़ माह के समापन की ओर बढ़ने के साथ सावन माह ने दस्तक देने शुरू कर दी है। इसी माह रामनगरी का ऐतिहासिक सावन झूला मेला आयोजित होगा। मेले में रामनगरी भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर रहेगी। सावन मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां को अंतिम रूप देने की कवायद शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने…

Read More

गुरु पूर्णिमा 2026: अधिवक्ता परिषद ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

गुरु पूर्णिमा 2026: अधिवक्ता परिषद ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया सम्मानित गुरुओं और माता-पिता के सम्मान से ही चरितार्थ होता है गुरु पूर्णिमा का महत्व-अधिवक्ता परिषद अयोध्या। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत जिला इकाई अयोध्या द्वारा जिला सहकारी बैंक के सभागार में गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम भारत माता एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया , कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित कर प्रभु श्री राम जी की प्रतिमा भेंट कर एवं माला…

Read More

CRPF Foundation Day 2026: सीआरपीएफ की 63वीं वाहिनी में 88वां स्थापना दिवस समारोह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

CRPF Foundation Day 2026: सीआरपीएफ की 63वीं वाहिनी में 88वां स्थापना दिवस समारोह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि द्वितीय कमान अधिकारी समीर कुमार राव ने जवानों को किया संबोधित, हुए खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम अयोध्या।अयोध्या में सोमवार को सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी समीर कुमार राव, उप कमाण्डेंट अरुण मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण और जवान उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत द्वितीय कमान अधिकारी समीर कुमार राव द्वारा वाहिनी में स्थापित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के…

Read More

सड़क दुर्घटना: बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान हुई मौत….

सड़क दुर्घटना: बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान हुई मौत…. तारुन, अयोध्या। नंसा तारुन मार्ग के बेलगरा गदुरहवा गांव के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला धनपता की इलाज के दौरान 11वें दिन दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गयी। महिला की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने लिखा पढ़ी की कार्रवाई करने के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले मे मृतका के बेटे पृथ्वी पाल कोरी पुत्र स्वर्गीय हुबलाल…

Read More

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर अयोध्या। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार को गोसाईगंज विधानसभा के तारुन ब्लॉक में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तारुन ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी ने की।मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि…

Read More

महिला चौपाल: राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

महिला चौपाल: राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और स्ट्रीट लाइट समेत कई मुद्दे उठे, आंगनबाड़ी केंद्र का भी किया निरीक्षण। अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने सोमवार को अयोध्या के सर्किट हाउस में आयोजित महिला चौपाल में महिलाओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर घरेलू हिंसा, महिला…

Read More