अस्पताल निरीक्षण: प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल व श्रीराम चिकित्सालय का किया निरीक्षण

Spread the love

निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही
अस्पताल निरीक्षण: प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल व श्रीराम चिकित्सालय का किया निरीक्षण
अयोध्या। जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को राजकीय श्रीराम चिकित्सालय और पुरुष जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रीराम चिकित्सालय में ओपीडी और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया तथा टीबी मरीजों के लिए अलग वार्ड विकसित करने और बच्चों के लिए वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इसके बाद प्रभारी मंत्री पुरुष जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां एसआईसी डॉ. राजेश सिंह ने उनका स्वागत किया। उन्होंने ओपीडी, बाल रोग, दंत रोग, अस्थि रोग, चर्म रोग, फिजिशियन कक्ष, एक्स-रे रूम, दवा वितरण केंद्र और इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकों और फार्मासिस्टों को मरीजों के लिए बाहरी दवाएं न लिखने की सख्त हिदायत देते हुए सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाओं से ही उपचार सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में डॉक्टरों की कमी संबंधी प्रश्न पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में 80 मेडिकल कॉलेज स्थापित किए हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं लगातार मजबूत हो रही हैं। दिल्ली में चल रहे आंदोलन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं और प्रदेश के कार्यों पर उनका पूरा ध्यान है।
निरीक्षण के दौरान नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी, डॉ. ए.के. सिन्हा, डॉ. उत्तम कुमार, डॉ. विनोद शुक्ला, फार्मासिस्ट हनुमंत प्रसाद द्विवेदी, चीफ फार्मासिस्ट प्रभा शंकर द्विवेदी, संजय गुप्ता, प्रबंधक राजेंद्र तिवारी सहित चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे।

Spread the love

Related posts