Crime News: शेरवा घाट श्मशान घाट के पास 35 वर्षीय युवक का शव मिला, पहचान के प्रयास जारी

Spread the love

Crime News: शेरवा घाट श्मशान घाट के पास 35 वर्षीय युवक का शव मिला, पहचान के प्रयास जारी

गोसाईगंज अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के शेरवा घाट स्थित श्मशान घाट के पास शुक्रवार को देर शाम एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी शेषनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love

Related posts