Ayodhya News : भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा गोसाईगंज, अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को गोसाईगंज कस्बे में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। रामबली नेशनल इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने की, जबकि यात्रा की अगुवाई पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश बादल ने किया।यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने पूरे…
Read MoreCategory: Slide
Ayodhya News : राम मंदिर का चढ़ावा चोरी करने वाले लोग असली सनातनी नहीं : अजय राय
Ayodhya News : कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सरकार को घेरा तारुन, अयोध्या। हैदरगंज बाजार में बुधवार को आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उर्फ लल्लू ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम का चढ़ावा चोरी करने वाले लोग असली सनातनी हो ही नहीं सकते। रामनगरी को पूरी दुनिया में बदनाम कर दिया। उन्होंने कहा बड़े चोरों को बचाकर छोटे कर्मचारियों को फंसाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा था 15 दिन…
Read MoreAyodhya News : सावन झूला मेला को लेकर गोंडा-अयोध्या के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
Ayodhya News : 15 अगस्त से मेला सम्पन्न होने तक कुल 24 फेरे लगाएंगी ट्रेनें अयोध्या। रामनगरी के पौराणिक और ऐतिहासिक सावन झूला मेला को लेकर रेलवे विशेष ट्रेन चलाएगा। रेल यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन गोंडा जंक्शन और अयोध्या कैंट के बीच चलेगी और 15 अगस्त से मेला संपन्न होने तक कुल 24 फेरे लगाएगी। लखनऊ मंडल के अनुरोध पर बड़ौदा हाउस नई दिल्ली ने विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 05012 गोंडा जंक्शन-अयोध्या…
Read MoreAyodhya News : पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदा युवक बच गई जान, मगर कटे दोनों पैर,जालौन का है निवासी
Ayodhya News : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया कदम अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर घायल युवक को पुलिस ने उसकी पत्नी की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसको लखनऊ रेफर कर दिया। बताया गया कि मूल रूप से जालौन…
Read MoreAyodhya News : कूटरचना व जालसाजी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Ayodhya News : नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने कूटरचना एवं जालसाजी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि गोमतीनगर, लखनऊ पूर्वी कमिश्नरेट निवासी पीड़ित की तहरीर पर 14 जुलाई को कोतवाली नगर में कूटरचना व जालसाजी का मामला दर्ज किया गया था। दर्ज मामले की विवेचना में जुटे निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव की पुलिस टीम ने आरोपी शुभम गुप्ता उर्फ शिव्वू (35 वर्ष) निवासी स्माइलगंज साहबगंज…
Read MoreAyodhya News : हादसों में दो की मौत, एक महिला भर्ती
Ayodhya News : जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए हादसे अयोध्या। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि घायल एक महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल प्रशासन ने शवों को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया है। बताया गया कि सोमवार की देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र के जपती वजीरगंज इलाके में एक ई रिक्शा की टक्कर से अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के पटवारी का पूर्व रानू…
Read MoreAyodhya News : बारुन बाजार में साइकिल और बाइक पर भिड़ंत, बुजुर्ग समेत तीन घायल
Ayodhya News : इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित बारुन बाजार का मामला अयोध्या। जनपद के इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित बारुन बाजार में मंगलवार को एक बाइक और साइकिल में भिड़ंत हो गई हादसे में एक बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हुए हैं। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि इनायत नगर थाना क्षेत्र के खिहारन गांव का रहने वाला बुजुर्ग चंद्रिका प्रसाद पुत्र सीताराम अपने पोते 21 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र राम सजीवन के साथ साइकिल से कहीं जा रहा था। इसी…
Read MoreAyodhya Ram Mandir : राम मंदिर ट्रस्ट CEO के लिए पहले दिन आधे उम्मीदवारों का हुआ इंटरव्यू
Ayodhya Ram Mandir : तीन सदस्यीय पैनल ने दावेदारों से किया सवाल अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति के लिए मंगलवार को अयोध्या में इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन 8 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया, जिनमें तीन पूर्व IAS अधिकारी, एक पूर्व IPS अधिकारी और चार पूर्व सैन्य अधिकारी शामिल रहे। इंटरव्यू में प्रमुख रूप से पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय और जौनपुर के पूर्व जिलाधिकारी दिनेश चंद्र के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा अयोध्या के…
Read MoreAyodhya News : छात्र, किसान व मजदूरों की विरोधी हो चुकी है सरकार : चेत नारायण सिंह
Ayodhya News : कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा, कार्यक्रम स्थल का भी किया निरीक्षण बीकापुर। देश- प्रदेश की सरकारे छात्र, किसान व मजदूर विरोधी हो गई हैं, जो उनके हितों की अनदेखी कर रही हैं। जिसके चलते सैकड़ो किसान छात्र आत्महत्या कर रहे हैं । देश का युवा, नौजवान, छात्र मोदी से उब चुका है। जो मोदी को कुर्सी से उतार कर राहुल को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाह रहा हैं। उक्त उद्गार 12 अगस्त बुधवार को हैदरगंज में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन…
Read MoreAyodhya News : जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने सामने , सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल
Ayodhya News : घूरीटीकर में हुआ हंगामा, कई थानों की फोर्स तैनात तारुन, अयोध्या। थाना क्षेत्र अंतर्गत घूरीटीकर गांव में महज 3 फीट जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मामला प्रथम पक्ष रामतीरथ निषाद और द्वितीय पक्ष राममूरत मौर्य के बीच जमीन को लेकर विवाद है। एक पक्ष इसे आबादी की जमीन बता रहा है। दूसरा पक्ष इसे चक की जमीन बता रहा है। बीती रात प्रथम पक्ष द्वारा द्वितीय पक्ष के पीछे तरफ जमीन में दरवाजा खोलने की…
Read More