कांग्रेस का एक दिवसीय धरना, 13 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Spread the love

कांग्रेस का एक दिवसीय धरना, 13 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बीकापुर, अयोध्या। कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में बीकापुर तहसील में एक दिवसीय धरना दिया गया और उप जिला अधिकारी संतोष कुमार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने किया। धरना प्रदर्शन के दौरान 13 सूत्रीय मांग पत्र सौपा। उक्त आशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने प्रेस को दी।

धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने भाजपा सरकार को जनहित के मुद्दे में नाकाम करार दिया और कहा भाजपा सरकार पूंजी पतियों वाली सरकार है, इस सरकार में गरीबों का शुद्ध लेने वाला कोई नहीं ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाहन किया। बताया कि ज्ञापन में महामहिम राज्यपाल महोदय के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की गई जनपद के युवाओं को पक्की नौकरी दी जाए जब तक नौकरी ना मिले सरकार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान करें।

दूसरे प्रस्ताव में कहा गया जनपद में विद्युत व्यवस्था की हालत बद से बदतर है जनपद में 24 घंटे विद्युत सप्लाई बहाल किया जाए, तीसरे प्रस्ताव में आशा बहू,आंगनबाड़ी,आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाए और न्यूनतम वेतन 25000 किया जाए, चौथे में किसानों का गाना मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल किया जाए तथा आवारा छुट्टा जानवरों से किसानों की फसलों की सुरक्षा करने की व्यवस्था की जाए।

पांचवे और अन्य प्रस्ताव में जनपद में ग्रामीण क्षेत्र की सड़के गड्ढा युक्त हो गई है उनकी तत्काल मरम्मत कराई जाए, जनपद में राजकीय नलकूपों तथा नहरो के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए,जनपद में बंद राजकीय नलकूपों को तत्काल चालू करवाया जाए,मोटरसाइकिल तथा कारों में एथेनालयुक्त पेट्रोल बंद किया जाए, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना को पुराने स्वरूप में लागू किया जाए, आम नागरिकों को यू पी आई तथा पेटीएम पर सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स को वापस किया जाए, किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध कराया जाए तथा किसानों की खतौनी से प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री की फोटो हटाई जाए, जनपद मुख्यालय पर तहसील में रिक्त पड़े खाली सरकारी पदों को अभिलंब भरा जाए।

धरने में उपस्थित प्रमुख लोगों में किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजकुमार पांडे,अशोक कुमार सिंह मनऊपुर, श्रीनिवास तिवारी, राम शंकर तिवारी दयाशंकर तिवारी,राज प्रताप सिंह,यशवीर सिंह,राजकुमार सिंह,दिलीप कुमार,आशुतोष सिंह, रामसागर रावत,मोहम्मद सलीम,हृदय नारायण मिश्रा, बृजेश वर्मा,सौरभ सिंह,आशीष गुप्ता, घनश्याम सिंह, शीतला बक्श सिंह, साहिबा देवी, भारत वर्मा, रमेश फौजी,मथुरा चौरसिया, रामनाथ वर्मा, राम तेज वर्मा, इंद्रपाल यादव,शमशाद अहमद,एजाज अहमद, रहबर एजाज, सतीश यादव आदि प्रमुख लोग रहे


Spread the love

Related posts