फ़ाइल फोटो 19 जून को श्रीराम कथा के साथ शुरू होगा दस दिवसीय समारोह, धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणि रामदास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास के 88वें जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर दस दिवसीय धार्मिक और आध्यात्मिक सामरोह का भी आयोजन किया जाएगा। जन्मोत्सव को लेकर मणि रामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि 19 जून को श्रीराम…
Read MoreCategory: अयोध्या
Ayodhya News: भंडारे के निमंत्रण से लौटे युवक को सांप ने काटा, मौत
मिल्कीपुर विधायक के यहां आयोजित भंडारे में गया था युवक अयोध्या। खांडसा थाना क्षेत्र स्थित पूरे पाण्डेय बिनायक पुर निवासी युवक की भड़ारे के निमंत्रण से लौटने के बाद साँप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पूरे पाण्डेय बिनायक पुर निवासी तीस वर्षीय बजरंगी पुत्र रोंघई बीती रात मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान के यहां आयोजित भंडारे गया था, जहां से देर रात निमंत्रण खाकर लौटा था। घर पहुचने के बाद जब युवक बजरंगी सोने के लिए बिस्तर की ओर गया तो उसे सांप ने काट लिया। शोर…
Read Moreअमर शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की प्रथम शहादत दिवस पर 30 युवाओं ने किया रक्तदान
राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर अयोध्या। राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में कीर्ति चक्र से सम्मानित अमर शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के प्रथम शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि स्वरूप विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलम गेस्ट हाउस में किया गया। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद 30 युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय अयोध्या के सहयोग से सम्पन्न हुआ।रक्तदान शिविर का शुभारम्भ शहीद शशांक तिवारी के पिता जंग बहादुर तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस…
Read Moreरुदौली विधायक से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन दंगा मामला वापस, छह साल पूर्व भाजपा सरकार ने लिया था निर्णय
अयोध्या। विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट सुरेन्द्र मोहन सहाय ने शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रुदौली क्षेत्र में हुए दंगे के मामले में विधायक रामचंदर यादव के खिलाफ मुकदमा वापस लेने का आदेश दिया है। इस बाबत इसी माह चार मई को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्डपीठ ने विधायक की याचिका पर कार्यवाही समाप्त करने का आदेश पारित किया था। लोक अभियोजक ज्ञानेश चंद्र पांडेय और रोहित पांडेय के मुताबिक 24 अक्टूबर 2012 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रुदौली थाना क्षेत्र में बवाल हुआ था। आरोप था…
Read MoreAyodhya News: घर में घुसकर मारपीट का आरोप, चार आरोपियों पर केस दर्ज
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के मलेथू कनक गांव में घर में घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मलेथू कनक निवासी भगवान सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही रिंकू सिंह, टोनी सिंह, मोनी सिंह और सोनू सिंह से उनका पुराना पारिवारिक एवं पट्टीदारी विवाद चल रहा है। आरोप है कि 18 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे…
Read MoreAyodhya News: कौशल्या कुंड और सुमित्रा कुंड को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग तेज…
अयोध्या। रामनगरी के मौजा बाग बिजैसी स्थित पौराणिक कौशल्या कुंड और सुमित्रा कुंड को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने प्रशासन से दोनों धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराकर उनके संरक्षण की मांग की है। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से उच्च न्यायालय के आदेश का भी हवाला दिया गया। हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट के प्रमुख एवं हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने बताया कि कौशल्या कुंड और सुमित्रा कुंड का धार्मिक और पौराणिक महत्व…
Read MoreAyodhya News: धुएं के गुबार में उड़ते नगर निगम के दावे……
अयोध्या। स्वच्छता और Door-to-Door कूड़ा उठाने के बड़े-बड़े दावे करने वाला नगर निगम जमीनी हकीकत पर खरा उतरता नजर नहीं आ रहा है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में आज भी कूड़े के ढेर खुलेआम पड़े देखे जा सकते हैं। स्थिति यह है कि कूड़ा उठाने के बजाय कई स्थानों पर सफाई कर्मियों द्वारा उसी कूड़े में आग लगा दी जाती है, जिससे पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल जाता है और वातावरण प्रदूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से…
Read MoreAyodhya News: जिला महिला अस्पताल में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप
अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अस्पताल की चौथी मंजिल पर लगी, जिसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और मरीजों के तीमारदारों ने तुरंत इसकी सूचना Fire Brigade और Police को दी। बताया जा रहा है कि आग Short Circuit की वजह से लगी। आग लगते ही अस्पताल के कर्मचारियों ने तत्काल मरीजों और परिजनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही Fire Brigade की…
Read MoreAyodhya News: भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, 24 मई को 85 शक्ति केंद्रों पर बूथ समितियों की बैठक
अयोध्या। चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। महानगर क्षेत्र के सभी 85 शक्ति केंद्रों पर 24 मई को बूथ समितियों की तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी। जिसकी तैयारियों को लेकर करियप्पा एवं देवकाली मंडल की बैठक सर्किट हाउस में, पूरा मंडल की बैठक ब्लॉक सभागार पूरा बाजार में तथा अयोध्या मंडल की बैठक हनुमान गुफा स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। पूरा मंडल की बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक बूथ तक सरकार की योजनाओं…
Read Moreजिला चिकित्सालय इमरजेंसी ओपीडी में दो एसी खराब
भीषण गर्मी के बीच इमरजेंसी में बढ़ी दिक्कत, वार्डों में कूलर भी बिना पानी के….. अयोध्या। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी ओपीडी में लगे तीन एसी में से दो खराब होने से मरीजों और तीमारदारों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में एक नया एसी हाल ही में लगाया गया था। लेकिन वह भी कुछ ही दिनों में खराब हो गया।भीषण गर्मी के बीच सबसे पहले गंभीर मरीज इलाज के लिए इमरजेंसी ओपीडी पहुंचते हैं। चिकित्सक मरीजों का उपचार तो कर रहे…
Read More