Ayodhya News: भंडारे के निमंत्रण से लौटे युवक को सांप ने काटा, मौत

Spread the love

मिल्कीपुर विधायक के यहां आयोजित भंडारे में गया था युवक

अयोध्या। खांडसा थाना क्षेत्र स्थित पूरे पाण्डेय बिनायक पुर निवासी युवक की भड़ारे के निमंत्रण से लौटने के बाद साँप के काटने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पूरे पाण्डेय बिनायक पुर निवासी तीस वर्षीय बजरंगी पुत्र रोंघई बीती रात मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान के यहां आयोजित भंडारे गया था, जहां से देर रात निमंत्रण खाकर लौटा था।

घर पहुचने के बाद जब युवक बजरंगी सोने के लिए बिस्तर की ओर गया तो उसे सांप ने काट लिया। शोर मचने पर उसके पास पहुंचे परिजनों ने उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक के आकस्मिक मौत के बाद गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार मृतक की दो लड़कियां हैं। गांव का हर व्यक्ति मृतक के घर पहुंच अपनी संवेदना व्यक्त कर रहा है और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहा है।


Spread the love

Related posts