Ayodhya News: अध्यक्ष, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के 88वें जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू

Spread the love

फ़ाइल फोटो 

19 जून को श्रीराम कथा के साथ शुरू होगा दस दिवसीय समारोह, धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणि रामदास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास के 88वें जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर दस दिवसीय धार्मिक और आध्यात्मिक सामरोह का भी आयोजन किया जाएगा।

जन्मोत्सव को लेकर मणि रामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि 19 जून को श्रीराम कथा के साथ समारोह का शुभारंभ हो जाएगा। आयोजित होने वाले श्री रामकथा में आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण श्रीराम कथा की अमृतवर्षा करेंगे। जबकि 27 जून को विशाल संत सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमे देश भर के संतों को आमंत्रित किया गया है।

महंत कमल नयन दास ने बताया कि दस दिवसीय इस आयोजन में रामानंदीय एवं रामानुजीय परम्परा के वैष्णव अखाड़ों के संतों के अलावा विभिन्न सन्यासी अखाड़ों के महामंडलेश्वर, जगद्गुरु और देशभर के संत-धर्माचार्य भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई हस्तियों को भेजा गया निमंत्रण

उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने बताया कि जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर अतिथियों को भी निमंत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath, Mohan Yadav, Devendra Fadnavis और Samrat Choudhary सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रण भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कुछ अतिथियों के आगमन को लेकर सहमति भी प्राप्त हो चुकी है। उन्हों बताया कि अधिकृत कार्यक्रम जारी होने के बाद ही उनके आगमन के तिथियों की घोषणा की जाएगी।


Spread the love

Related posts