अमर शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की प्रथम शहादत दिवस पर 30 युवाओं ने किया रक्तदान

Spread the love

राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर
अयोध्या। राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में कीर्ति चक्र से सम्मानित अमर शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के प्रथम शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि स्वरूप विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलम गेस्ट हाउस में किया गया। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद 30 युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय अयोध्या के सहयोग से सम्पन्न हुआ।रक्तदान शिविर का शुभारम्भ शहीद शशांक तिवारी के पिता  जंग बहादुर तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रसेवा को याद किया।
श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय ‘बादल’, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, अमल गुप्ता, परमानन्द मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर शहीद के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की।रक्तदान शिविर के संयोजक एवं शहीद के चचेरे भाई अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे शहीद शशांक तिवारी के परिवार से जुड़े हैं।
उन्होंने कहा कि सैनिक देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर अपना रक्त बहाते हैं ताकि देशवासी सुरक्षित रह सकें। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की जान बचाना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और यही शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि है।संस्था अध्यक्ष एवं “ब्लड मैन” के नाम से चर्चित आकाश गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी बनी हुई है।
600 यूनिट क्षमता वाले ब्लड बैंक में मात्र 48 यूनिट रक्त शेष है। ऐसे समय में यह रक्तदान शिविर मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्तदाता वास्तव में देवतुल्य हैं, जो अपने रक्त से अनजान लोगों को जीवनदान देने का महान कार्य करते हैं।
रक्तदान करने वालों में अतुल यादव, सचिन शुक्ला, कुशल दूबे, रवि पाण्डेय, निखिल श्रीवास्तव, रितेश कुमार, आशीष दीपांशु शुक्ला, नितिन श्रीवास्तव, सोमिल जायसवाल, शिव बहादुर, इंसा दूबे, आलोक कुमार, संतोष प्रताप सिंह, आकाश कुमार, उपेंद्र शुक्ला, अतुल सिंह, सुमित, रितेश विकास, दीपक पाण्डेय, आयुष, मुकेश तिवारी, मनीष उपाध्याय, उपेंद्र गुप्ता, प्रतीक तिवारी, रजनीश पाण्डेय, राजेश्वर पाण्डेय सहित अन्य युवा शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से अंगवस्त्र, मेमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मनीष राय, अभिषेक शुक्ला, विजय दूबे, मो. फरजान, विजय वर्मा, रत्ना जायसवाल, पल्लवी वर्मा, सुनीता पाठक, नीलम श्रीवास्तव, मीनू यादव, श्यामा शर्मा, शशांक वर्मा सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग एवं सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

Related posts