नगर पंचायत गोसाईगंज: 26वीं बोर्ड बैठक संपन्न,18 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

नगर पंचायत गोसाईगंज: 26वीं बोर्ड बैठक संपन्न,18 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति गोसाईंगंज अयोध्या। नगर पंचायत गोसाईगंज की 26वीं बोर्ड बैठक सोमवार को चेयरमैन डॉ0 विजयलक्ष्मी जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।सुबह11 बजे प्रारंभ हुई बोर्ड बैठक लगभग चार घंटे तक चली, जिसमें नगर के विकास कार्यों की समीक्षा, पिछली बैठकों की पुष्टि, नई योजनाओं एवं नियमावलियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कुल 18 प्रस्तावों पर विचार करते हुए बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से संस्तुति प्रदान की गई। बैठक में आगामी त्योहारों मोहर्रम एवं दुर्गा पूजा के मद्देनजर सुरक्षा, स्वच्छता,…

Read More

Crime News: युवक का बाग में फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया आरोप

Crime News: रामपुर परेई में युवक का बाग में फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों का आरोप पड़ोसी से हुआ था विवाद बीकापुर। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के रामपुर परेई गांव में सोमवार की सुबह को 26 वर्षीय युवक का शव घर से कुछ दूरी पर बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर डायल 112, विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम और क्षेत्राधिकारी बीकापुर सुनील कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान पाटन दीन पुत्र छोटे लाल निषाद, निवासी…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: सरकारी कार्यालयों से लेकर विद्यालयों तक गूंजा योग का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: बीकापुर में सरकारी कार्यालयों से लेकर विद्यालयों तक गूंजा योग का संदेश बीकापुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को बीकापुर क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों तथा शिक्षण संस्थानों में सामूहिक योगाभ्यास कर योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी श्रेया, तहसीलदार दिनेश कुमार एवं नायब तहसीलदार रामखेलावन ने तहसील कर्मियों के साथ योगाभ्यास किया। वहीं कोतवाली बीकापुर परिसर में प्रभारी निरीक्षक…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: गोसाईंगंज में जगह-जगह हुआ योग शिविर का आयोजन

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन गोसाईंगंज अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गोसाईंगंज कस्बे के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज एवं महादेवा घाट मंदिर परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। योग शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ0 विजय लक्ष्मी जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 180 किशोरियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 180 किशोरियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास तारुन, अयोध्या। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आरोही संस्थान, तारुन द्वारा सहयोगी संस्था पानी संस्थान के सहयोग से सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन सरायशेख महमूद शिव मंदिर खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र के 97 गांवों से जुड़ी लगभग 180 खेलों से संबद्ध किशोरियों एवं युवा लीडरों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। युवा खुशहाली कार्यक्रम की पूरी टीम भी इस अवसर पर उपस्थित रही। कार्यक्रम में कबड्डी कोच उपेंद्र शुक्ला, एथलेटिक्स कोच सौम्या शुक्ला तथा क्रिकेट कोच अंकित सिंह…

Read More

NEET UG 2026 Re Exam: 13 केंद्रों पर 5214 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, नकल रोकने को कड़े इंतजाम

NEET UG 2026 Re Exam: 13 केंद्रों पर 5214 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, नकल रोकने को कड़े इंतजाम अयोध्या: 21 जून को NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा आयोजित होगी। 13 परीक्षा केंद्रों पर 5214 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पेपर लीक के बाद हो रही परीक्षा के लिए सीसीटीवी, जैमर, बायोमेट्रिक और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा नीट यूजी 2026 रविवार 21 जून को आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने नकल विहीन परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। कुल 13 परीक्षा केन्द्रों पर 5214 अभ्यर्थी दुबारा…

Read More

Weather News: इन पांच कारणों से थमी मानसून की रफ्तार,किसान ही नहीं आम जन भी परेशान

Weather News: मानसून की रफ्तार क्यों थमी? अल नीनो समेत 5 मौसमीय प्रणालियों ने बढ़ाई किसानों की चिंता अयोध्या। जेठ माह अपने समापन की ओर है। मानसून को चार दिन पूर्व ही देशभर में अपनी सक्रियता दिखानी थी लेकिन यह दक्षिण के राज्य तेलंगाना में थम गया है। उत्तर भारत के राज्यों में इस बार प्री मानसून में भी अपेक्षित बरसात नहीं हुई। जिसके कारण किसान भविष्य को लेकर परेशान और हलकान हैं। वहीं गर्मी के प्रकोप को लेकर आमजन परेशान हैं। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो इस बार…

Read More

सड़क हादसा: सांड से टकराई बाइक, अंबेडकरनगर निवासी मुख्य आरक्षी की मौत

सड़क हादसा: रायबरेली हाईवे पर हादसे में अंबेडकरनगर निवासी मुख्य आरक्षी की मौत, साड़ से टकराई बाइक अयोध्या। रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुमारगंज थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के एक मुख्य आरक्षी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए शव को परिवार के हवाले किया है। बताया गया कि देर रात कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित बरईपारा कट के पास अचानक गोवंश के सड़क पर आ जाने के कारण मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि…

Read More

NEET 2026 Re-Exam: परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगा विशेष अनारक्षित ट्रेन, रोडवेज में किराया आधा

NEET 2026 Re-Exam: अयोध्या होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, परीक्षार्थियों को मिलेगी यात्रा सुविधा अयोध्या। पेपर लीक होने के कारण 21 जून को फिर से आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा-2026 के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विपक्षी दलों और युवाओं के आक्रोश तथा विरोध के कारण सरकार दबाव में है। इसी के कारण परीक्षा शुल्क वापस किया गया है और विभिन्न प्रकार की रियायतों की घोषणा हो रही है। उत्तर रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष रेलगाड़ी चलाने तो रोडवेज ने पुलिस आरक्षी…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: दोषी कोई भी हो बचेगा नहीं-सीएम योगी

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: रुदौली विधानसभा क्षेत्र स्थित मां कामाख्या में राम मंदिर प्रकरण में बोले सीएम योगी कहा-एसआईटी जांच चल रही है, तब तक कोई भी न करे बयानबाजी, जांच के बाद होगा दूध का दूध और पानी का पानी अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित हेराफेरी के मामले में पहली बार प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदितनाथ ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे के हुई हेराफेरी के प्रकरण में एसआईटी की जांच चल रही है और निश्चित रूप से जो तथ्य और सत्य…

Read More