सड़क हादसा: सांड से टकराई बाइक, अंबेडकरनगर निवासी मुख्य आरक्षी की मौत

Spread the love

फाइल फोटो, मृतक

सड़क हादसा: रायबरेली हाईवे पर हादसे में अंबेडकरनगर निवासी मुख्य आरक्षी की मौत, साड़ से टकराई बाइक

अयोध्या। रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुमारगंज थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के एक मुख्य आरक्षी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए शव को परिवार के हवाले किया है।
बताया गया कि देर रात कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित बरईपारा कट के पास अचानक गोवंश के सड़क पर आ जाने के कारण मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बाइक सवार उछलकर दूर गिरा और उसकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई तथा स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की खबर पर इलाकाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। मामला विभाग के ही मुख्य आरक्षी से जुड़ा होने के कारण क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर घायल को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया गया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सुरेंद्र वर्मा (52 वर्ष) पुत्र वासुदेव निवासी ग्राम अटवाई थाना मालीपुर, जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में पड़ोसी जनपद बाराबंकी के असंद्रा थाने में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात था। घटना के समय वह
अपनी मोटरसाइकिल से कुमारगंज से अयोध्या की ओर जा रहा था। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान हुई। जिसके बाद परिजनों को दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया और परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए उनके हवाले कर दिया गया।


Spread the love

Related posts