
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: बीकापुर में सरकारी कार्यालयों से लेकर विद्यालयों तक गूंजा योग का संदेश
बीकापुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को बीकापुर क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों तथा शिक्षण संस्थानों में सामूहिक योगाभ्यास कर योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी श्रेया, तहसीलदार दिनेश कुमार एवं नायब तहसीलदार रामखेलावन ने तहसील कर्मियों के साथ योगाभ्यास किया। वहीं कोतवाली बीकापुर परिसर में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय बहादुर तिवारी तथा उपनिरीक्षक अनंत प्रताप सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। विकासखंड परिसर में खंड विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी बद्रीनाथ पांडे, अखिलेश सिंह तथा ग्राम पंचायत सचिवों ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव, डॉ. एस.के. मौर्य, डॉ. अतुल मिश्रा एवं डॉ. धर्मेंद्र रंजन ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ योग शिक्षक के निर्देशन में विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया।

वही बात की जाए नगर पंचायत की तो नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राणा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अंजू यादव मनोज शर्मा सहित नगर पंचायत के कर्मचारी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत परिसर में योग कर दिया सुखी स्वस्थ स्वास्थ्य के बारे में संदेश।इसके अलावा गुरुकुल चिल्ड्रन एकेडमी, पीएमटी कॉलेज, गायत्री पब्लिक स्कूल, श्री पंचमुखी पब्लिक स्कूल, महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज सहित क्षेत्र के अनेक शिक्षण संस्थानों में योग शिक्षकों ने विद्यार्थियों को योग के महत्व से अवगत कराया तथा विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया।
योग दिवस के अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।

