NEET 2026 Re-Exam: परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगा विशेष अनारक्षित ट्रेन, रोडवेज में किराया आधा

Spread the love

सांकेतिक फोटो

NEET 2026 Re-Exam: अयोध्या होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, परीक्षार्थियों को मिलेगी यात्रा सुविधा

अयोध्या। पेपर लीक होने के कारण 21 जून को फिर से आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा-2026 के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विपक्षी दलों और युवाओं के आक्रोश तथा विरोध के कारण सरकार दबाव में है। इसी के कारण परीक्षा शुल्क वापस किया गया है और विभिन्न प्रकार की रियायतों की घोषणा हो रही है। उत्तर रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष रेलगाड़ी चलाने तो रोडवेज ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के तर्ज पर अभ्यर्थियों को किराए में 50 फीसदी की छूट दिए जाने का ऐलान किया है।

शुक्रवार को उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक समर्थ गुप्ता ने बताया कि नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए उत्तर रेलवे की ओर से 21 जून को विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। इसके तहत अयोध्या कैंट होते हुए लखनऊ–वाराणसी जंक्शन के बीच गाड़ी संख्या 04206 का संचालन होगा। 11 अनारक्षित कोच वाली यह विशेष रेलगाड़ी 21 जून को लखनऊ स्टेशन से सायं 17:55 बजे प्रस्थान कर बाराबंकी, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, गोशाईंगंज अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर एवं जफराबाद स्टेशनों पर रूकते हुए वाराणसी पहुंचेगी। वहीं रायबरेली–ऊंचाहार मार्ग पर लखनऊ–प्रयागराज संगम के बीच विशेष रेलगाड़ी संख्या 04202 का संचालन होगा। जो 21 जून की शाम 17:45 बजे लखनऊ स्टेशन से प्रस्थान कर बछरावाँ, हरचंदपुर, रायबरेली, लक्ष्मणपुर, ऊंचाहार, परियावां कालाकांकर रोड, गढ़ी मानिकपुर, कुंडा हरनामगंज, रामचौरा रोड, फाफामऊ तथा प्रयाग जंक्शन पर रूकते हुए प्रयागराज संगम स्टेशन पहुंचेगी। इस विशेष रेलगाड़ी में कुल 14 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रबंधन ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं मार्ग पर वाराणसी–पटना जंक्शन के बीच गाड़ी संख्या 04208 विशेष रेलगाड़ी चलने का निर्णय लिया है। कुल 12 अनारक्षित कोच वाली यह विशेष ट्रेन 21 जून की सायं 17:45 बजे वाराणसी जंक्शन से प्रस्थान करेगी। इस रेलगाड़ी का ठहराव पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दिलदारनगर, बक्सर, आरा, दानापुर एवं पटना जंक्शन निर्धारित किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक ने अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति रेलवे के ऐप, रेलवे हेल्पलाइन अथवा तथा नजदीकी स्टेशन से जान लें।


Spread the love

Related posts