
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 180 किशोरियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
तारुन, अयोध्या। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आरोही संस्थान, तारुन द्वारा सहयोगी संस्था पानी संस्थान के सहयोग से सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन सरायशेख महमूद शिव मंदिर खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र के 97 गांवों से जुड़ी लगभग 180 खेलों से संबद्ध किशोरियों एवं युवा लीडरों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। युवा खुशहाली कार्यक्रम की पूरी टीम भी इस अवसर पर उपस्थित रही।
कार्यक्रम में कबड्डी कोच उपेंद्र शुक्ला, एथलेटिक्स कोच सौम्या शुक्ला तथा क्रिकेट कोच अंकित सिंह ने प्रतिभागियों को योग के महत्व एवं नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों की जानकारी दी। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आरोही संस्थान की सचिव मौसम एवं संस्थान के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। युवा खुशहाली कार्यक्रम से मीनाक्षी, रूपवती, कमला, निधि, उदय, श्याम, मनीष, प्रियंका, शिवानी, शिखा, सरिता, मनु सहित अन्य टीम सदस्यों ने भी सहभागिता की।
गौरतलब है कि आरोही संस्थान किशोरियों के खेल एवं नेतृत्व विकास के क्षेत्र में कार्यरत है, जिसमें पानी संस्थान निरंतर सहयोग प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों एवं युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस तथा मानसिक संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
