सर्पदंश से मौत: मृतक के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता, विधायक ने सौंपा चेक बीकापुर। क्षेत्र के ग्राम चंवरढार निवासी प्रभाकर तिवारी (45) की सर्पदंश से हुई मौत के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ मृतक के आवास पहुंचे और उनकी पत्नी सरिता तिवारी को सहायता राशि का चेक सौंपा। बताया गया कि शनिवार रात सर्पदंश की घटना में प्रभाकर तिवारी की मृत्यु हो…
Read MoreTag: Ayodhya News
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेता ने सभी शंकराचार्यों को लिखा पत्र
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: जनआस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही की रक्षा के लिए शंकराचार्यों से मांगा मार्गदर्शन, चढ़ावा मामले की जांच के बीच उठाए सवाल अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावे प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेता ने चारों शंकराचार्यों को पत्र लिखकर सत्य, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा जनआस्था की रक्षा हेतु अपना मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ मंदिर की व्यवस्थाओं को अपने हाथ में लेने का अनुरोध किया है। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने चारों शंकराचार्यों को लिखे गए पत्र के माध्यम से कहा है कि यह विषय केवल धनराशि…
Read Moreधार्मिक यात्रा: रामपथ पर निकली 200 वर्ष पुरानी दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं की भव्य यात्रा
धार्मिक यात्रा: रामपथ पर निकली 200 वर्ष पुरानी दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं की भव्य यात्रा अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में रविवार को रामपथ पर दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं द्वारा एक भव्य धार्मिक यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में तमिलनाडु के मदुरै क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा में शामिल संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका यह धार्मिक संघ करीब 200 वर्षों से संचालित हो रहा है। संगठन से लगभग 41 हजार परिवार जुड़े हुए हैं, जो हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर धार्मिक यात्रा और…
Read Moreभारतीय किसान यूनियन अटल: एडीए के जेई की संपत्तियों की जांच कराने को लेकर मुख्यमत्री को भेजा पत्र
भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अमित सिंह ने लिखा सीएम को पत्र अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन अटल ने अयोध्या विकास प्राधिकरण में तैनात एक जेई की चल-चल संपत्ति की विजिलेंस जांच कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अमित सिंह की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में अयोध्या विकास प्राधिकरण में नियुक्त जूनियर इंजीनियर अशोक मिश्रा की चल-अचल संपत्ति की विजिलेंस जांच कराने की मांग की गई है। पत्र में…
Read Moreराम की राखी महोत्सव का आगाज, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया पोस्टर विमोचन*
राम की राखी: हर साल की तरह इस साल भी रामलला को राखी भेजेंगी बहन शांता, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया पोस्टर जारी ——आस्था और प्रेम का प्रतीक: राम जन्मभूमि में भव्य ‘राम की राखी’ महोत्सव का शंखनाद गोसाईंगंज अयोध्या। अयोध्या में भगवान श्री राम को समर्पित अनूठे ‘राम की राखी’ महोत्सव का आज भव्य आगाज हो गया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में ‘श्री राम राखी महोत्सव’ के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। यह कार्यक्रम श्री सिंगी ऋषि बाबा महोत्सव सेवा संस्थान द्वारा…
Read Moreनगर पंचायत गोसाईगंज: 26वीं बोर्ड बैठक संपन्न,18 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
नगर पंचायत गोसाईगंज: 26वीं बोर्ड बैठक संपन्न,18 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति गोसाईंगंज अयोध्या। नगर पंचायत गोसाईगंज की 26वीं बोर्ड बैठक सोमवार को चेयरमैन डॉ0 विजयलक्ष्मी जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।सुबह11 बजे प्रारंभ हुई बोर्ड बैठक लगभग चार घंटे तक चली, जिसमें नगर के विकास कार्यों की समीक्षा, पिछली बैठकों की पुष्टि, नई योजनाओं एवं नियमावलियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कुल 18 प्रस्तावों पर विचार करते हुए बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से संस्तुति प्रदान की गई। बैठक में आगामी त्योहारों मोहर्रम एवं दुर्गा पूजा के मद्देनजर सुरक्षा, स्वच्छता,…
Read MoreCrime News: युवक का बाग में फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया आरोप
Crime News: रामपुर परेई में युवक का बाग में फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों का आरोप पड़ोसी से हुआ था विवाद बीकापुर। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के रामपुर परेई गांव में सोमवार की सुबह को 26 वर्षीय युवक का शव घर से कुछ दूरी पर बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर डायल 112, विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम और क्षेत्राधिकारी बीकापुर सुनील कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान पाटन दीन पुत्र छोटे लाल निषाद, निवासी…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: सरकारी कार्यालयों से लेकर विद्यालयों तक गूंजा योग का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: बीकापुर में सरकारी कार्यालयों से लेकर विद्यालयों तक गूंजा योग का संदेश बीकापुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को बीकापुर क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों तथा शिक्षण संस्थानों में सामूहिक योगाभ्यास कर योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी श्रेया, तहसीलदार दिनेश कुमार एवं नायब तहसीलदार रामखेलावन ने तहसील कर्मियों के साथ योगाभ्यास किया। वहीं कोतवाली बीकापुर परिसर में प्रभारी निरीक्षक…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: गोसाईंगंज में जगह-जगह हुआ योग शिविर का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन गोसाईंगंज अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गोसाईंगंज कस्बे के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज एवं महादेवा घाट मंदिर परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। योग शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ0 विजय लक्ष्मी जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 180 किशोरियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 180 किशोरियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास तारुन, अयोध्या। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आरोही संस्थान, तारुन द्वारा सहयोगी संस्था पानी संस्थान के सहयोग से सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन सरायशेख महमूद शिव मंदिर खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र के 97 गांवों से जुड़ी लगभग 180 खेलों से संबद्ध किशोरियों एवं युवा लीडरों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। युवा खुशहाली कार्यक्रम की पूरी टीम भी इस अवसर पर उपस्थित रही। कार्यक्रम में कबड्डी कोच उपेंद्र शुक्ला, एथलेटिक्स कोच सौम्या शुक्ला तथा क्रिकेट कोच अंकित सिंह…
Read More