
मानसून 2026: गर्मी से मिली राहत, फुहारों से अटखेलियां करते दिखे बच्चे
दो दिनों में रुक रुक कर हो रही बरसात से सुहाना हुआ मौसम
अयोध्या। जिले में मानसून की दस्तक ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई है वहीं किसानों को राहत मिली है। पिछले दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बरसात से भीषण गर्मी की मार झेल आम जनमानस को बड़ी राहत मिली है, जबकि स्कूली बच्चों के लिए यह बरसात किसी वॉटरफॉल से कम नहीं है, बारिश के फुहारों के बीच बच्चे भी अटखेलियां करते नजर आए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी का दंश अब झेला नहीं जा रहा था, गर्मी इतनी थी कि कूलर और पंखे की काम नहीं कर रहे थे, इस बीच दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई है, हालांकि इस बरसात के कारण बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने में थोड़ी दिक्कतें आ रही है। उनका कहना है बरसात में थोड़ी समस्या तो जरूर होती है, थोड़ी समय झेल लेना भीषण गर्मी के दंश से बेहतर है। वही बरसात में स्कूली बच्चे भी बड़े ही आनंदित है, उन्हें गर्मी से निजात मिलने के साथ ही बरसात को वॉटरफॉल से कम नहीं समझ रहे है, देखने को मिल रहा है कि रिमझिम फुहारों के बीच बच्चे भी अटखेलियां करते नजर आ रहे हैं।
किसानों के चेहरों की बढ़ी चमक, धान रोपाई में आती तेजी
मानसून की दस्तक ने जिले के किसानों के चेहरों की रौनक बढ़ा दी है, खेतों की नमी को बरकरार रखने के लिए किसानों को अब खेत की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बरसात के कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में धान की रोपाई में तेजी आ गई है।
किसानों का कहना है कि धान की रोपाई के लिए खेतों में नमी की जरूरत थी और इसी नमी को बरकरार रखने के लिए खेतों की सिंचाई के लिए संसाधनों का उपयोग करने का विचार किया जा रहा था लेकिन इस बीच दो दिनों की बरसात ने हमारी उस समस्या को खत्म के दिया, इस बरसात के कारण हमारे खेतों की नमी तो बरकरार हुई है, अब हमें धान की रोपाई में किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
किसानों ने उम्मीद जताई है कि यदि इस बार मानसून ने इसी तरह साथ दिया तो इस बार फसल बेहतर होगी जिससे हमें कम मेहनत और लागत में मुनाफा भी होगा।

गलियां हुई जलमग्न, लोगों को हो रही परेशानी
दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बरसात के कारण शहर की कुछ गलियां जलमग्न हो गई है, जिसके कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। जिसकी बानगी शहर की गलियों और सड़कों को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है।
शहर के एक व्यापारी नेता सुशील जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर कुछ ऐसी ही एक वीडियो पोस्ट की है कि जिसमें देखा जा सकता है कि शहर के मुख्यमार्ग रिकाबगंज और कसाबबाड़ा से खिड़की अलीबाग जाने वाले रास्ते पर पानी बरसात का पानी बाहर गया है, जिसके कारण आने जाने वाले लोगों की काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

