
संपूर्ण समाधान दिवस: सात मामलों में से तीन का हुआ निस्तारण
गोसाईंगंज अयोध्या। जुलाई माह के दूसरे शनिवार को कोतवाली गोसाईगंज में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसकी मॉनिटरिंग एडीएम सदर अरविंद कुमार व नायब तहसीलदार अजय वर्मा ने किया।
दोनों अधिकारियों ने मौके पर आये सभी मामलो को देखते हुए मातहतो को मामलो की गहनता से जांच करते हुए मामले में कोई कोताही ना बरतने की सलाह दी।
एसडीएम ने कहा कि कोई भी फरियादी थाने से निराश ना जाने पाए। नायब तहसीलदार ने कहा कि समाधान दिवस में सभी फरियादियो को पूरा न्याय देने के लिए प्रयासरत है। किसी भी फरियादी को निराश नही होने दिया जाएगा।
एसएचओ अभिमन्यु शुक्ला के मुताबिक इस दौरान इलाके के कई जगहों से कुल सात मामले आये।जिसमे पांच राजस्व व दो पुलिस विभाग से सम्बन्धित थे।
मौके पर 3 मामलों का निस्तारण भी किया गया और शेष मामलो में जिम्मेदार मातहतों को जांच कर आख्या पेश कर तत्काल कार्यवाही का भी निर्देश दिया गया। उक्त अवसर पर एसएसआई एसएन सिंह, रामचन्द्र मौर्य, गोपाल मौर्य, राघवेंद्र सिंह, लेखपाल पंकज कुमार, कर्णकान्त, रविकुमार, प्राची सिंह तमाम गाँव के प्रधान मौजूद रहे।
