कावड़ यात्रा का कोतवाल ने पुष्प वर्षा करके किया स्वागत

Spread the love

कावड़ यात्रा का कोतवाल ने पुष्प वर्षा करके किया स्वागत

बीकापुर। हैदरगंज से जलाभिषेक को निकले कावड़ियों के जत्थे का बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार एवं खजुरहट पहुंचने पर प्रयागराज हाईवे पर श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिपूर्ण भाव से यात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया गया।

बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडेय द्वारा पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली गई। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने यात्रा में शामिल लोगों का फूल माला पहनकर स्वागत किया गया पुलिसकर्मियों द्वारा पुष्प वर्षा की गई है। हैदरगंज थाना क्षेत्र के सिहोरिया से रविवार शाम को निकले कावड़ियों का रास्ते में जगह-जगह स्वागत हुआ। और उन्हें आगे की धार्मिक यात्रा के लिए विदा किया गया।

कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने यह भी अपील किया है कि धार्मिक रीति रिवाज के साथ ही कावड़िया अपने अपने साइड से सुरक्षित चले जिससे उनकी भक्ति पर कोई उंगली न उठा सके। कोतवाल की यह अनूठी परम्परा से कावड़ियों में उत्साह देखा गया। कोतवाल ने आम लोगों से अपील किया है कि इस समय सड़कों पर नंगे पांव और वाहनों से शिव भक्त निकल रहे है उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो अगर कोई घटना दुर्घटना होती है तो आसपास के लोग तुरंत सूचना दे और उनकी मदद करते हुए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।

 


Spread the love

Related posts