Ayodhya News: स्वच्छता का संदेश लेकर सड़क पर उतरे महापौर,

स्वच्छता अभियान में भागीदारी को लेकर किया लोगों का आह्वान लोगों से घरों के आसपास व सार्वजनिक स्थलों पर सफाई करने की अपील की अयोध्या। स्वच्छता महा अभियान को लेकर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने गुरुवार को सड़क पर पैदल भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, ऐसे में सभी लोग इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 31 मई को सुबह 7.00 बजे से 7.30 बजे तक अपने घरों…

Read More

अयोध्या के इन गांवों के हैं निवासी तो यहां मिलेगा आपका चौकी प्रभारी 

महाराजगंज थाना क्षेत्र में नवसृजित पुलिस चौकी का क्षेत्राधिकार घोषित  अयोध्या। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने तथा पुलिसिंग को आम आदमी के करीब लाने के लिए जिले में नई पुलिस चौकियों का सृजन किया गया है। जिसके लिए जमीन खोजी गई है और इन पुलिस चौकियों का क्षेत्राधिकार निश्चित किया जा रहा है। मिल्कीपुर थाना क्षेत्र के नव सृजित पुलिस चौकियों के बाद अब एसएसपी ने महराजगंज थाना क्षेत्र के अरवत पुलिस चौकी का क्षेत्राधिकार घोषित किया है। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि…

Read More

Ayodhya news: राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात महिला कमांडो भी बनेगी ध्वजारोहण समारोह का हिस्सा

अयोध्या। Ram Nagari में 29 मई को होने वाला मां भगवती मंदिर का ध्वजारोहण समारोह इस बार महिला शक्ति को समर्पित विशेष आयोजन के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर Ram Mandir मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी की महिला कमांडो भी समारोह की विशेष मेहमान बनेंगी। आयोजन में 3500 से अधिक मातृशक्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। मंदिर शिखर पर होने वाला ध्वजारोहण कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ महिला सम्मान और उनके योगदान को समर्पित बताया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार…

Read More

तीसरे बड़े मंगलवार पर पत्रकारों ने किया शरबत और आइसक्रीम वितरण

अयोध्या। जेष्ठ माह के तृतीय मंगलवार के अवसर पर सिविल लाइन स्थित पत्रकार चौराहे पर भव्य शरबत एवं आइसक्रीम वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शीतल शरबत और आइसक्रीम वितरित की गई। आयोजन स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी महाराज के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ वरिष्ठ पत्रकार रुपेश श्रीवास्तव ने किया। पूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच शरबत एवं आइसक्रीम वितरण शुरू हुआ। आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव ‘अज्जू’ सहित…

Read More

जलन में हुई थी बीकापुर के किन्नर की हत्या,साथ काम करने वाले तीन साथी गिरफ्तार

अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में किन्नर अभिषेक दुबे उर्फ रिंकी मिश्रा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त कार, बाइक, मोबाइल फोन और जेवरात समेत कई सामान बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार हत्या की वजह आपसी जलन और ईर्ष्या थी। एसपी देहात बलवंत चौधरी ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि मामले के खुलासे के लिए बीकापुर पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी टीम को लगाया गया था। जांच के…

Read More

डीएम के निर्देश पर पत्रकार से अभद्रता मामले की जांच शुरू, आरोपी डॉक्टर नहीं पहुंचे जांच टीम के सामने

अयोध्या। पत्रकार कुशल चन्द्र मिश्र से फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर गठित जांच समिति ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को जांच समिति के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने पत्रकार कुशल चन्द्र मिश्र का बयान दर्ज किया और उनसे संबंधित साक्ष्य भी एकत्र किए। इस मामले को लेकर जिले के पत्रकारों में नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हाउस निर्माण को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से दिशा-निर्देश…

Read More

पेट्रोल-डीजल व गैस कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के लगातार बढ़ते दामों तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कमला नेहरू भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हाथों में सरकार विरोधी पोस्टर और गैस सिलेंडर लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में रिकाबगंज गंज चौराहे की ओर बढ़े, जहां भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। बाद में मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को…

Read More

ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी, ब्लॉक-वार्ड स्तर पर रक्तदान शिविर लगाने की मांग

अयोध्या। जिला अस्पताल रिकाबगंज स्थित 600 यूनिट क्षमता वाले ब्लड बैंक में लगातार रक्त की कमी बनी हुई है। इस समस्या को लेकर सामाजिक संस्था संकल्प संस्थान ने चिंता जताते हुए ब्लॉक और वार्ड स्तर पर व्यापक रक्तदान शिविर आयोजित कराने की मांग की है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. आशीष पाण्डेय ‘दीपू’ ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को पत्र भेजकर जल्द आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। डॉ. पाण्डेय ने कहा कि पिछले कई दिनों से ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध नहीं है। इसके चलते मरीजों…

Read More

Ayodhya News: रूदौली में लाखों के वाटर एटीएम बने शोपीस, गर्मी में लोग प्यासे….

Ayodhya News: रुदौली, अयोध्या -चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से इंसान तो इंसान बेजूबान भी हलकान और परेशान हैं, तो वहीं जनपद के रूदौली क्षेत्र मे नगर पालिका द्वारा लगाए गए दोनों वाटर एटीएम लंबे समय से खराब पड़े हैं। नगर पालिका गेट और पशु चिकित्सालय के सामने स्थापित इन एटीएम से पहले लोगों को मात्र ₹1 प्रति लीटर की दर से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन रखरखाव के अभाव में ये मशीनें अब पूरी तरह बंद हो चुकी हैं। जिसके चलते भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, रिक्शा…

Read More