डायसा अयोध्या की तृतीय जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप संपन्न अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के योग विभाग में डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीसरी जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और योग खिलाड़ियों की आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि योग को जीवन में बनाए रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। परिवार में इसे अपनाने से सभी निरोगी व…
Read MoreTag: अयोध्या
Agriculture News: जिला कृषि अधिकारी की उपनिदेशक पद पर हुई प्रोन्नति
अयोध्या। जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्र को उप निदेशक कृषि पद पद प्रोन्नति मिल गई है। उप निदेशक पद पर तैनाती का आदेश अलग से जारी होगा। जिला कृषि अधिकारी की प्रोन्नति का आदेश शनिवार को शासन से जारी हुआ है। उन्होंने चार जुलाई 2022 को यहां जिला कृषि अधिकारी पद का प्रभार संभाला था। तीन वर्ष 10 माह की लंबी पारी जिला कृषि अधिकारी पद पर उनकी रही। ओपी मिश्र ने कहा कि शासन की ओर से जो भी दायित्व उन्हें सौंपा गया है, उसका निष्ठा के साथ से…
Read Moreजन समस्या: रेलवे अंदर पास में भरा पानी, राहगीरों को ही रही परेशानी
रेलवे अंदर पास में भरा पानी गोसाईंगंज में रेलवे अंडरपास बना मुसीबत, जलभराव से 10 हजार आबादी प्रभावित गोसाईंगंज अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के गददौपुर गुडुइया गांव के पास गेट नम्बर92सी पर रेलवे विभाग द्वारा बना अंडरपास लोगो की मुसीबत का कारण बन गया है। विभाग ने अंडरपास तो बना दिया परन्तु जल निकासी प्रबंधन करना भूल गया, जिससे लोगो का आना जाना दूभर हो गया है। इस अंडरपास से दसियों गांवों के तकरीबन दस हजार की आबादी का आने जाने का एकमात्र रास्ता है। आये दिन पानी भरा होने…
Read MoreRTO News: परिवहन विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, अयोध्या से मुख्यालय पहुंची ऋतु सिंह
लखनऊ। परिवहन विभाग में शनिवार को चली तबादला एक्सप्रेस में 35 अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों और नौ संभागीय परिवहन अधिकारी शामिल हैं। परिवहन विभाग के विशेष सचिव के.पी. सिंह के आदेश से यह फेरबदल हुआ है। इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना है। इस फेरबदल की जद में अयोध्या जिले आरटीओ प्रशासन रही ऋतु सिंह को परिवहन आयुक्त मुख्यालय में सहायक परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा/प्रदूषण नियंत्रण) के अहम पद पर तैनात किया गया है। जबकि अयोध्या के आरटीओ (प्रवर्तन) विश्वजीत प्रताप…
Read Moreआमरण अनशन: चार दिन अनशन के बाद समाप्त हुआ किसान का मकान निर्माण विवाद
पानी पिलाकर अनशन समाप्त कराते अधिकारी बीकापुर। पुश्तैनी जमीन पर मकान निर्माण कराने की समस्या का समाधान न होने से आहत किसान द्वारा तहसील परिसर के सहीद स्मारक पर परिवार के साथ किया जा रहा आमरण अनशन आखिरकार चौथे दिन शुक्रवार देर रात्रि 11 बजे समाप्त हो गया। बीकापुर कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह व तारुन थाना प्रभारी देवेंद्र पांडे नायब तहसीलदार राम खेलावन ने पीड़ित को पानी पिला कर अनशन समाप्त कराया। तहसील अंतर्गत तारुन थाना क्षेत्र के बनकठवा इछौरी निवासी मस्तराम वर्मा ने बताया कि बनकटवा इछौरी की…
Read Moreअयोध्या राम मंदिर: परिसर में बने मां भगवती मंदिर के शिखर पर विधिवत किया गया ध्वजारोहण
मां भगवती मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण राम मंदिर आंदोलन की प्रखर वक्ता साध्वी ऋतंभरा और साध्वी निरंजन ज्योति ने फहराया ध्वज अयोध्या। भव्य राम मंदिर परिसर के इतिहास में 29 मई की तारीख एक महत्वपूर्ण और यादगार दिन के रूप में दर्ज हो गई। शुक्रवार को राम मंदिर परिसर में बने मां भगवती मंदिर के शिखर पर विधिवत ध्वजारोहण का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और हजारों महिला श्रद्धालुओं की मौजूदगी में यह ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। ध्वजारोहण कार्यक्रम में राम मंदिर आंदोलन की…
Read MoreAyodhya: कपड़े की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम आग पर पाया काबू
बीकापुर क्षेत्र के चौरे बाजार में हुई घटना, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह बीकापुर, अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को कपड़े की एक दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से बाजार में हलचल मच गई। घटना की सूचना पुलिस और Fire Brigade को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। बीकापुर क्षेत्र के चौरे बाजार स्थित कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग का धुआं उठते ही बाजार में…
Read MoreAyodhya News: घर से निकाला बीए का पेपर देने, जिंदगी की परीक्षा में हुआ फेल
फोटो: महेंद्र गौड़ सरोवर मे नहाते समय गहरे पानी मे जाने से हुआ हादसा बीकापुर। दोस्तों के साथ बीए का पेपर देकर अयोध्या से वापस घर लौट रहा 19 वर्षीय एक युवक जिंदगी की परीक्षा हार गया। हुआ यूं कि हैदरगंज थाना क्षेत्र निवासी युवक अपने दोस्तों के साथ बीए का पेपर देने अयोध्या आया था और Exam देने के बाद वह वापस घर जा रहा था, इसी बीच वह दोस्तो के साथ भरतकुंड स्थित सरोवर में स्नान करने चला गया, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। मौके की…
Read MoreAyodhya News: किशोरी की आबरू पर हमले में छह युवक गिरफ्तार
सांकेतिक फोटो साकेतपुरी क्षेत्र स्थित एक होम स्टे में ले गए थे, बदहवाश देवकाली क्षेत्र में मिली थी किशोरी अयोध्या। नगर कोतवाली के देवकली क्षेत्र में पधारवास दाल में मिली किशोरी के मामले में पुलिस ने आबरू पर हमले का मामला दर्ज किया है। प्रकरण में पुलिस ने गोंडा और बस्ती जनपद के रहने वाले कुल छह युवकों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। घटनाक्रम के मुताबिक गैर जनपद निवासी एक किशोरी को उसका प्रेमी अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के साकेत पुरी कॉलोनी के निकट स्थित एक होम स्टे में…
Read Moreगंगा दशहरा: श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू में लगाई डुबकी, किया दान-पुण्य
अयोध्या। गंगा दशहरा पर रामनगरी अयोध्या में भी आस्था का संगम दिखाई पड़ा। पर्व को लेकर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां पहुंच कर पतित पावनी मां सरयू में आस्था की डुबकी लगाई और पुण्य के भागीदार बने। गंगा दशहरा पर यहां स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए। साथ ही सरयू घाटों पर विशेष निगरानी की जाती रही। जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए व्यापक इंतजाम गंगा दशहरा को लेकर…
Read More