Ayodhya: कपड़े की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम आग पर पाया काबू

Spread the love

बीकापुर क्षेत्र के चौरे बाजार में हुई घटना, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह

बीकापुर, अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को कपड़े की एक दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से बाजार में हलचल मच गई। घटना की सूचना पुलिस और Fire Brigade को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया है।

बीकापुर क्षेत्र के चौरे बाजार स्थित कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग का धुआं उठते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और भीड़ इकट्ठा हो गई, गनीमत रही कि बकरीद पर को लेकर बाजार में पुलिस व अन्य अधिकारी मौजूद थे और जैसे ही घटना की सूचना मिली सभी तत्काल मौके पर पहुंच गए। इसके बाद Fire Brigade की तीन गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। अभी तक आग लगने के स्पष्ट कारणों पता नहीं चल सका है, हालांकि लगने की वजह Short Circuit बताई जा रही है।

कपड़े की दुकान करने वाले मनीष अग्रहरि और बृजेश अग्रहरि पुत्र रामदेव ने बताया कि उन्होंने श्याम नारायण तिवारी से दुकान किराए पर ली थी और दुकान किराए पर लेकर कपड़े का व्यवसाय कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आज सुबह अचानक दुकान में आग लग गई। उनका दावा है कि दुकान में आग लगने के कारण सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।


Spread the love

Related posts