कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानों ने सरकार का जताया आभार बीकापुर, अयोध्या। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ा कर उन्हें प्रशासक की जिम्मेदारी दिए जाने के प्रदेश सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले को लेकर ग्राम प्रधानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी फैसले को लेकर ब्लॉक मुख्यालय के विकासखंड के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में शुक्रवार को प्रधान संघ और ग्राम प्रधानों की ओर कार्यक्रम आयोजित कर सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान का ग्राम प्रधानों ने फूल माला पहनकर तथा स्मृति चिह्न…
Read MoreCategory: अयोध्या
Ayodhya News: युवक को जान-माल की धमकी का आरोप, ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ थाने में दी तहरीर
फोन पर धमकी से सहमा युवक, भीम आर्मी नेता पर हाथ-पैर तोड़ने और फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप मिल्कीपुर अयोध्या। जनपद के थाना खंडासा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरवनपुर मजरे अटेसर में आपसी रंजिश को लेकर एक युवक को फोन पर जान-माल की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने स्थानीय थाने में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। सरवनपुर निवासी कौशलेन्द्र कुमार पुत्र दिनेश कुमार ने आरोप लगाया है कि करीब 20 दिन पूर्व गांव में विजय कुमार पुत्र बुधराम व…
Read MoreCongress News: अजय राय के बचाव में आए कांग्रेस प्रवक्ता, कहा-छवि धूमिल कर रही भाजपा
फोटो: महेंद्र गौड़ अजय राय के समर्थन में उतरी कांग्रेस, मंत्रियों-विधायकों की संपत्ति जांच की उठाई मांग अयोध्या। कांग्रेस प्रवक्ता पुनीत पाठक ने महोबा में दलित युवती के साथ हुए अत्याचार को लेकर BJP सरकार पर निशान साधा है। उन्होंने कहा कि महोबा में दलित युवती के अपहरण और दुष्कर्म के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की छवि को भाजपा AI Video के जरिए धूमिल करने की कोशिश कर रही है। वह यहां पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर शुक्रवार को पत्रकारों से मुखातिब…
Read MoreAyodhya News: मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, कई प्रतिमा हुई क्षतिग्रस्त
फोटो: महेंद्र गौड़ सुबह पूजन-अर्चन को मंदिर पहुंचे लोगों नजारा देख हुए हतप्रभ अयोध्या। पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश के कई जिलों मे देखने को मिला है, कई जगह तेज हवाओं के साथ बरिस भी हुई है। इसी दौरान अयोध्या जनपद के सोहावल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत करेरू के मजरे बड़ा मिझौड़ा में शुक्रवार अलसुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक प्राचीन दुर्गा मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। जिले की सोहावल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत करेरू के मजरे बड़ा मिझौड़ा में शुक्रवार अलसुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक प्राचीन…
Read MoreFire News: बंद मकान में पूजा के दीपक से लगी आग, घर गृहस्थी का सारा सामान हुआ खाक
आग पर काबू पाने की मशक्कत में जुट फायर कर्मी सूचना पर पहुंची फायर दस्ते ने पाया आग पर काबू अयोध्या। नगर कोतवाली के ककरही मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक बंद मकान में पूजा के दीपक से आग लग गई। बंद मकान से तेज धुएं का गुबार और आग की लपटें निकलती दिखाई दी तो लोगों को अग्निकांड की जानकारी हुई। इसके बाद मामले की खबर पुलिस और अग्निशमन विभाग तथा परिवार को दी गई। मौके पर पहुंचे फायर दस्ते ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान…
Read Moreराम मंदिर: ध्वजारोहण समारोह में मातृ शक्तियों का समागम
मां भगवती मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगी संत साध्वी ऋतम्भरा और साध्वी निरंजन ज्योति अयोध्या। राम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर Shri Ram Janmabhoomi Tirth Kshetra Trust की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खास बात यह है कि 29 मई को होने वाले ध्वजारोहण के दौरान मंदिर परिसर में तीन हजार से अधिक मातृ शक्तियों का समागम होगा। श्रीराम मंदिर परिसर में स्थित मां भगवती मंदिर के शिखर पर शाम 6 बजे राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रहने वाली संत…
Read MoreWeather News: पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश के लोगों भीषण गर्मी से मिलेगी राहत……. !
सांकेतिक फोटो स्पेशल स्टोरी: नौतपा के कारण भीषण गर्मी और तेज लू और Heat Stroke की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को अब राहत मिलने वाली है। प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने यूपी के अधिकांश जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर Alert जारी किया है। इस नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 28 मई से 31 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की तरफ…
Read MoreAyodhya: कपड़े की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम आग पर पाया काबू
बीकापुर क्षेत्र के चौरे बाजार में हुई घटना, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह बीकापुर, अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को कपड़े की एक दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से बाजार में हलचल मच गई। घटना की सूचना पुलिस और Fire Brigade को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। बीकापुर क्षेत्र के चौरे बाजार स्थित कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग का धुआं उठते ही बाजार में…
Read MoreAyodhya: आवारा कुत्ते से टकराई बाइक, सड़क हादसे में महिला की मौत, छह वर्षीय बेटा गंभीर घायल
अयोध्या: जनपद के थाना इनायत नगर क्षेत्र के आस्तीकन-रेवतीगंज संपर्क मार्ग पर बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका छह वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार परिवार आवारा कुत्ते से टकराकर सड़क पर गिर पड़ा और पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार बसवार कला निवासी अनिल सोनी अपनी पत्नी पूनम सोनी (38) और पुत्र प्रियांशु (6) के साथ बुधवार घर से धंजौ चौराहा स्थित अपनी…
Read MoreAyodhya News: घर से निकाला बीए का पेपर देने, जिंदगी की परीक्षा में हुआ फेल
फोटो: महेंद्र गौड़ सरोवर मे नहाते समय गहरे पानी मे जाने से हुआ हादसा बीकापुर। दोस्तों के साथ बीए का पेपर देकर अयोध्या से वापस घर लौट रहा 19 वर्षीय एक युवक जिंदगी की परीक्षा हार गया। हुआ यूं कि हैदरगंज थाना क्षेत्र निवासी युवक अपने दोस्तों के साथ बीए का पेपर देने अयोध्या आया था और Exam देने के बाद वह वापस घर जा रहा था, इसी बीच वह दोस्तो के साथ भरतकुंड स्थित सरोवर में स्नान करने चला गया, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। मौके की…
Read More