
फोटो: महेंद्र गौड़
सुबह पूजन-अर्चन को मंदिर पहुंचे लोगों नजारा देख हुए हतप्रभ
अयोध्या। पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश के कई जिलों मे देखने को मिला है, कई जगह तेज हवाओं के साथ बरिस भी हुई है। इसी दौरान अयोध्या जनपद के सोहावल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत करेरू के मजरे बड़ा मिझौड़ा में शुक्रवार अलसुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक प्राचीन दुर्गा मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया।
जिले की सोहावल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत करेरू के मजरे बड़ा मिझौड़ा में शुक्रवार अलसुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक प्राचीन दुर्गा मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। आकाशीय बिजली गिरने के कारण मंदिर में स्थापित मां दुर्गा सहित अन्य मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गई, प्रकृति की घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के सुबह आंधी और बरसात के साथ आकाशीय बिजली गिरने से प्राचीन मां दुर्गा मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया, वहां रखी मूर्तियां भी क्षतिग्रस्त हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी जानकारी लोगों मदिर में पूजा अर्चन करने के लिए पहुंचे तो वहां का नजारा देख हतप्रभ रह गए।
ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब चार बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे मंदिर परिसर पर गिरी। ग्रामीणों का अंदेशा है कि बिजली मंदिर की खिड़की के रास्ते गर्भगृह तक पहुंची और मां दुर्गा की प्रतिमा से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इसकी वजह से प्रतिमा का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चेहरे पर काले निशान पड़ गए। मंदिर में स्थापित अन्य कई प्रतिमाएं भी टूट-फूट गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली का असर इतना तीव्र था कि मंदिर के फर्श में छेद हो गया। वहीं मां दुर्गा को अर्पित चुनरी भी जल गई।
ग्रामीणों ने बताया कि माता के मंदिर की स्थापना 2005 में हुई थी, अब से गाँव के लोग यहाँ पूजा-पाठ करते हैं और आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर के साथ-साथ मूर्तियाँ भी छतिग्रस्त हो गई है।

