राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अधिवक्ता संघ के बैठक में 22 जून को होने राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक का घेराव करने पर हुआ मंथन अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब अधिवक्ताओं का आक्रोश भी खुलकर सामने आने लगा है। मामले में ट्रस्ट के पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज न होने से नाराज अधिवक्ता संघ ने बैठक कर आंदोलन को और तेज करने की रणनीति बनाई है। अधिवक्ताओं का कहना है कि उनकी ओर से दी गई तहरीर पर कार्रवाई नहीं होना न्याय व्यवस्था और अधिवक्ता समाज दोनों का…
Read MoreCategory: अयोध्या
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू, होंगे कई बड़े खुलासे…..
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू, होंगे कई बड़े खुलासे….. अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए अयोध्या पुलिस ने जेल में बंद आरोपी अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार सुबह पुलिस टीम तीनों आरोपियों को जिला कारागार से कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस लाइन लेकर पहुंची, जहां उनसे आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारियों…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी के पैसे से गर्लफ्रेंड को दिया आईफोन, खरीदी कार……..!
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के पैसे से गर्लफ्रेंड को दिया आईफोन, खरीदी कार……..! अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में पुलिस को एक और अहम सुराग मिला है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ में करीब 19 लाख रुपये खर्च करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इस रकम के इस्तेमाल और इससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के माने तो अविनाश शुक्ला की रिमांड मिलने के बाद अयोध्या पुलिस लाइन में पूछताछ के लिए लाया गया था। पूछताछ…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण: सच्चाई सामने आएगी, ट्रस्ट सेवा और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध-डॉ.राजानंद शास्त्री
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर बोले डॉ.राजानंद शास्त्री कहा, सच्चाई सामने आएगी, ट्रस्ट सेवा और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध अयोध्या। श्री रामलला अयोध्या जी सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ आचार्य राजानंद शास्त्री ने राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण पर सकारात्मक और संतुलित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समिति पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मामले की जांच में सत्य सामने आएगा और जो भी तथ्य होंगे, वे कानून के अनुसार स्पष्ट हो जाएंगे। डॉ आचार्य राजानंद शास्त्री ने कहा कि किसी…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण: एसआईटी जांच में दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा-पंकज चौधरी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण: एसआईटी जांच में दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा-पंकज चौधरी अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। वह यहां एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके आगमन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने उनका से स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने हाल के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के घटनाक्रमों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आजकल बिना पर्याप्त तथ्यों और साक्ष्यों…
Read Moreसोशल मीडिया विवाद: अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर एफआईआर की मांग, पूर्व मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी
सोशल मीडिया विवाद: अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर एफआईआर की मांग, पूर्व मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी अयोध्या। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित किए जाने के मामले में कोतवाली अयोध्या नगर में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। तहरीर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव की ओर से दी गई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि…
Read Moreडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती: भाजपाईयों ने अर्पित किया श्रद्धासुमन, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया स्मरण
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती: महानगर के 419 बूथों पर कार्यक्रमों का हुआ आयोजन अयोध्या। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से बस अड्डा स्थित सिविल लाइन परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम से पूर्व कार्यकर्ताओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही महानगर क्षेत्र के सभी बूथों पर महानगर पदाधिकारियों एवं बूथ समितियों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व…
Read Moreसड़क सुरक्षा: सड़क हादसे के बाद पुलिस सख्त, हाईवे पर वाहन खड़ा करने और रात 10 बजे के बाद दुकानें खुली मिलने पर होगी कार्रवाई
सड़क सुरक्षा: भेलसर सड़क हादसे के बाद पुलिस सख्त, हाईवे पर वाहन खड़ा करने और रात 10 बजे के बाद दुकानें खुली मिलने पर होगी कार्रवाई रुदौली अयोध्या। भेलसर स्थित रामनरेश मिष्ठान भंडार के सामने लखनऊ से अयोध्या जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-27) पर बीते दिन हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाली ‘सद्बुद्धि यात्रा’*
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: कांग्रेस की ‘सद्बुद्धि यात्रा’…. हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में कथित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने “सद्बुद्धि यात्रा” निकाली। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह और महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमला नेहरू भवन से रिकाबगंज चौराहे स्थित राम-जानकी मंदिर तक पदयात्रा की। मंदिर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पूजा-अर्चना की तथा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर मामले में सत्य…
Read Moreराम मंदिर ट्रस्ट बैठक: दानपात्र अनियमितता मामले में राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला, नए महामंत्री बनने तक कृष्ण मोहन संभालेंगे जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: चंपत राय और अनिल मिश्र के इस्तीफे स्वीकार, दानपात्र मामले में एसआईटी जांच तेज अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को राम मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में दानपात्रों से प्राप्त राशि की गणना प्रक्रिया में सामने आई अनियमितताओं, उसकी जांच, ट्रस्ट पदाधिकारियों के इस्तीफों, मीडिया में चल रही चर्चाओं तथा मंदिर की भावी प्रशासनिक व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद ट्रस्ट की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कई अहम निर्णयों की जानकारी…
Read More