राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण: सच्चाई सामने आएगी, ट्रस्ट सेवा और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध-डॉ.राजानंद शास्त्री

Spread the love

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर बोले डॉ.राजानंद शास्त्री कहा, सच्चाई सामने आएगी, ट्रस्ट सेवा और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध

अयोध्या। श्री रामलला अयोध्या जी सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ आचार्य राजानंद शास्त्री ने राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण पर सकारात्मक और संतुलित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समिति पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मामले की जांच में सत्य सामने आएगा और जो भी तथ्य होंगे, वे कानून के अनुसार स्पष्ट हो जाएंगे।

डॉ आचार्य राजानंद शास्त्री ने कहा कि किसी भी संस्था की विश्वसनीयता उसके सेवा कार्यों और पारदर्शी व्यवस्था से बनती है। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं तथा सनातन धर्म प्रेमियों से संयम बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्रीराम के कार्य में जुड़े सभी लोगों का दायित्व है कि वे समाज में सकारात्मक संदेश दें। और कानूनी प्रक्रिया पर विश्वास रखे कोई भी चढ़ावा चोरी में लिप्त अपराधी भले ही वह कोई भी हो कितना ही पावरफुल हो बख्शा नहीं जाएगा।

इस अवसर पर ट्रस्ट के नवनियुक्त महासचिव कृष्णमोहन का स्वागत करते हुए डॉ आचार्य राजानंद शास्त्री ने कहा कि उनके अनुभव और संगठन क्षमता से ट्रस्ट को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कृष्णमोहन के नेतृत्व में समिति सेवा, धार्मिक कार्यक्रमों और सामाजिक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

नवनियुक्त महासचिव कृष्णमोहन ने भी कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखना और समाजहित में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर पारदर्शी व्यवस्था को और मजबूत करेंगे तथा समिति की गरिमा और सेवा परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।

ट्रस्ट की ओर से स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार के विवाद से संगठन के सेवा कार्य प्रभावित नहीं होंगे। ट्रस्ट पूर्व की भांति श्रद्धालुओं की सेवा, धार्मिक आयोजनों और सामाजिक सरोकारों के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ जारी रखेगी।


Spread the love

Related posts