राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू, होंगे कई बड़े खुलासे…..

Spread the love

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू, होंगे कई बड़े खुलासे…..

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए अयोध्या पुलिस ने जेल में बंद आरोपी अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार सुबह पुलिस टीम तीनों आरोपियों को जिला कारागार से कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस लाइन लेकर पहुंची, जहां उनसे आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है।

जांच अधिकारियों का मानना है कि तीनों आरोपियों से एक साथ पूछताछ करने पर कथित साजिश, चढ़ावे की रकम के लेनदेन, धन के बंटवारे और इस पूरे प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आएंगे, जो अब तक की जांच को नई दिशा देंगे।

सूत्रों के अनुसार पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस आरोपियों को उन स्थानों पर भी ले जा सकती है, जहां कथित रूप से चढ़ावे की रकम और अन्य सामान का बंटवारा किया गया था। इसके अलावा आरोपियों के घरों और अन्य संभावित ठिकानों पर भी बरामदगी के उद्देश्य से पुलिस टीम छानबीन कर सकती है।

इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच पहले से गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) की निगरानी में चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और आरोपियों के बयानों का मिलान किया जा रहा है ताकि पूरे घटनाक्रम का सच सामने लाया जा सके। मामले में आगे भी कई अहम कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

 


Spread the love

Related posts