स्वच्छता सर्वेक्षण 2026: स्वच्छता के महा अभियान को लेकर 400 स्थानों पर एक साथ चला सफाई अभियान

फोटो: महेंद्र गौड़   गंदगी पर प्रहार अभियान की रविवार को राम की पैड़ी से हुई शुरुआत, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिखाई सहभागिता अयोध्या। स्वच्छता के क्षेत्र में अयोध्या को देश के अग्रणी शहरों में शामिल करने के उद्देश्य से रविवार को स्वच्छता महा अभियान की शुरुआत हो गई। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के तहत नगर निगम की ओर से गंदगी पर प्रहार अभियान के तहत महापौर गिरीश पति त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता…

Read More

Ayodhya News: गैस सिलेंडर विस्फोट से दो परिवारों की गृहस्थी राख, सपा नेताओं ने दी आर्थिक सहायता

  मिल्कीपुर, अयोध्या। थाना इनायत नगर अन्तर्गत कोटवा इनायत नगर गांव निवासी लखन मौर्य और श्रवन मौर्या जो की सगे भाई है, आर्थिक बदहाली के चलते टीन सेड डाल कर अपने परिवार के साथ रहते थे और मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। बीते बृहस्पतिवार की रात को भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर फटने की वजह से घर में आग लग गई और पूरी गृहस्थी जल कर खाक हो गयी, आग के कारण बदन पर पहने कपड़े को छोड कर एक तिनका नहीं बचा और इसी दौरान…

Read More

Ayodhya Ram Mandir: आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस के CEO मयंक बाथवाल ने लिया रामलला का आशीर्वाद

अयोध्या। आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) Mayank Bathwal अपने परिवार के साथ अयोध्या धाम पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कंपनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मयंक बाथवाल भगवान श्रीरामलला के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए रामनगरी पहुंचे हैं। राम मंदिर मे उन्होंने दर्शन-पूजन कर राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण और कंपनी की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना किया। जानकारी के अनुसार आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा युवाओं को समर्पित नई स्वास्थ्य बीमा योजना के शुभारंभ से पूर्व मयंक बाथवाल…

Read More

Ayodhya News: श्री राम नाम संक्रांति से हो जाता है जीवन का उद्धार : इंद्रेश कौशिक

अयोध्या। खादी आश्रम संस्था पर चल रही नव दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास इंद्रसेन कौशिक ने कहा कि श्री राम नाम संकीर्तन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि हम सब अपनी सांसों की माला से राम नाम का जय कर सकते हैं। श्री राम जैन उत्सव के मांगलिक प्रसंग की पवित्र अवनी कथा को सुनकर श्रोताओं को कर दिया चर्चा में कथा व्यास ने कहा कि सिंह ऋषि के द्वारा महाराज दशरथ ने जस्ट यज्ञ कराया गया। यज्ञ से स्वयं अग्नि देव…

Read More

Ayodhya News: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

फोटो: महेंद्र गोंड   रुदौली में तीन माह के भीतर लगेगी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा: विधायक रामचंद्र यादव अयोध्या। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत मां कामाख्या धाम स्थित मंगलम गेस्ट हाउस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव मुख्य अतिथि तथा नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान पाल समाज के…

Read More

B-Ed Entrance Exam 2026: 5 जिलों के 92 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा देंगे 42 हजार परीक्षार्थी

  5 जिलों के 92 केंद्रों पर B.Ed Joint Entrance Examination देंगे 42 हजार परीक्षार्थी हर परीक्षा केंद्र पर एआई सीसीटीवी कैमरे, सेक्टर, जोनल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात, दो पालियों में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा अयोध्या। Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University और जिला प्रशासन द्वारा B.Ed Joint Entrance Examination-2026 को लेकर पूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और विश्वविद्यालय ने कड़े इंतजाम किए हैं। 31 मई को होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा की तैयारियों पर विश्वविद्यालय…

Read More

हिन्दी पत्रकारिता दिवस: लोकतंत्र की मजबूती में निष्पक्ष पत्रकारिता की अहम भूमिका : राजेश कुमार

पत्रकारिता दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी, वक्ताओं ने रखे अपने विचार अयोध्या। पत्रकारिता दिवस पर शुक्रवार को अयोध्या के अरुंधती रेस्टोरेंट में आयोजित एक संगोष्ठी वर्तमान समय में पत्रकारिता के समक्ष उपस्थित चुनौतियों, सामाजिक दायित्वों और निष्पक्ष पत्रकारिता की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा हुई। संगोष्ठी का शुभारंभ मंडलायुक्त राजेश कुमार, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, उदासीन आश्रम के महंत भरत दास, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा तथा पूर्व सूचना आयुक्त नरेंद्र श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंडलायुक्त राजेश कुमार…

Read More

Health News: केवल मुस्कुराने से ही व्यक्ति रहता है तनावमुक्त : प्रो. नीलम पाठक

डायसा अयोध्या की तृतीय जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप संपन्न अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के योग विभाग में डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीसरी जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और योग खिलाड़ियों की आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि योग को जीवन में बनाए रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। परिवार में इसे अपनाने से सभी निरोगी व…

Read More

Agriculture News: जिला कृषि अधिकारी की उपनिदेशक पद पर हुई प्रोन्नति

अयोध्या। जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्र को उप निदेशक कृषि पद पद प्रोन्नति मिल गई है। उप निदेशक पद पर तैनाती का आदेश अलग से जारी होगा। जिला कृषि अधिकारी की प्रोन्नति का आदेश शनिवार को शासन से जारी हुआ है। उन्होंने चार जुलाई 2022 को यहां जिला कृषि अधिकारी पद का प्रभार संभाला था। तीन वर्ष 10 माह की लंबी पारी जिला कृषि अधिकारी पद पर उनकी रही। ओपी मिश्र ने कहा कि शासन की ओर से जो भी दायित्व उन्हें सौंपा गया है, उसका निष्ठा के साथ से…

Read More

जन समस्या: रेलवे अंदर पास में भरा पानी, राहगीरों को ही रही परेशानी

गोसाईंगंज अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के गददौपुर गुडुइया गांव के पास गेट नम्बर92सी पर रेलवे विभाग द्वारा बना अंडरपास लोगो की मुसीबत का कारण बन गया है।विभाग ने अंडरपास तो बना दिया परन्तु जल निकासी प्रबंधन करना भूल गया जिससे लोगो का आना जाना दूभर हो गया है।इस अंडरपास से दसियों गांवों के तकरीबन दस हजार की आबादी का आने जाने का एकमात्र रास्ता है।आये दिन पानी भरा होने के कारण तमाम वाहन फंसता रहता है।ऐसा भी नही है कि विभाग को इसकी जानकारी नही है,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामभवन वर्मा ने कई बार जेई,ठेकेदार,स्टेशन मास्टर सहित तमाम रेलवे के उच्चाधिकारियों से शिकायत किया,जिसके बाद पम्प से पानी तो निकाल दिया जाता है परन्तु दोबारा जलभराव ना हो इसके लिए कोई ठोस उपाय नही किया जाता है।प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि यदि बार बार शिकायत करने के बावजूद अब रेलवे विभाग इस पर कोई ठोस कार्यवाही नही करता है तो सारे ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी रेलवे विभाग की होगी।

रेलवे अंदर पास में भरा पानी गोसाईंगंज में रेलवे अंडरपास बना मुसीबत, जलभराव से 10 हजार आबादी प्रभावित गोसाईंगंज अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के गददौपुर गुडुइया गांव के पास गेट नम्बर92सी पर रेलवे विभाग द्वारा बना अंडरपास लोगो की मुसीबत का कारण बन गया है। विभाग ने अंडरपास तो बना दिया परन्तु जल निकासी प्रबंधन करना भूल गया, जिससे लोगो का आना जाना दूभर हो गया है। इस अंडरपास से दसियों गांवों के तकरीबन दस हजार की आबादी का आने जाने का एकमात्र रास्ता है। आये दिन पानी भरा होने…

Read More