एक शाम शहीदों के नाम: महोत्सव में गूंजा राष्ट्रभक्ति का तराना, 21 पूर्व सैनिक और 3 वीर नारियां सम्मानित

Spread the love

एक शाम शहीदों के नाम: महोत्सव में गूंजा राष्ट्रभक्ति का तराना, 21 पूर्व सैनिक और 3 वीर नारियां सम्मानित

अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस पर नवांकुर अंजलि साहित्यिक आस्था परिवार के सहयोग से राष्ट्रीय कला मंच, अयोध्या महानगर एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अयोध्या धाम के संयुक्त तत्वावधान में अमृत स्वराज्य काव्य महोत्सव राष्ट्र अर्चना तीन का आयोजन हुआ। इसमें कवि सम्मेलन के साथ सैनिक सम्मान किया गया।

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार, अयोध्या में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर विक्रम प्रसाद पांडे, महानगर संघचालक, चंद्रभान पासवान विधायक मिल्कीपुर, अभिषेक मिश्रा पूर्व महानगर अध्यक्ष, कमलेश श्रीवास्तव महानगर अध्यक्ष, स्वामी परमानंद महानगर महामंत्री, मुकेश तिवारी मंडल अध्यक्ष, ऋषिकेश उपाध्याय प्रथम महापौर,महंत राजू दास, महंत मुकेश दास, वैदेही वल्लभ शरण महाराज रहे।

अतिथियों का स्वागत विद्यार्थी परिषद पदाधिकारियों और पूर्व सैनिक परिषद के जिला अध्यक्ष सूबेदार धर्म शिक्षक प्रकाश पाठक ने किया।

कवि सम्मेलन में ओज कवि दुर्गेश पांडेय ‘दुर्लभ’, कल्पना तिवारी,अर्पित मिश्रा ‘तेजस’, साक्षी शुक्ला, आशुतोष ओझा, अजय विभोर, निहारिका गुप्ता एवं आयुष यादव आदि नवोदित कवियों ने राष्ट्रभक्ति,शहीदों के बलिदान एवं स्वराज्य पर काव्य पाठ किया। इस अवसर पर देश सेवा में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले पूर्व सैनिकहवलदार अतुल कुमार पाण्डेय, हरि सहाय सिंह, शिव बक्श सिंह,नायब सूबेदार सिद्धनाथ शर्मा,

वारंट अफसर राम सेवक,कैप्टन भगवान दास तिवारी बीके सिंह, वीके सिंह, विनय कुमार सिंह, संतराम वर्मा, अवधेश सिंह, सिंधु पाण्डेय,सूबेदार कपिल देव सिंह, शिवकुमार सिंह,बीपी शर्मा, उदय राज सिंह, अमर जीत सिंह, राधेश्याम तिवारी,हवलदार सुधाकर पाठक,सर्वेश कुमार तिवारी, पवन कुमार सिंह,सूबेदार मेजर धर्मेंद्र मिश्रा

नायब सूबेदार हरीश सिंह, नायब सूबेदार शत्रुघ्न सिंह,नायक शत्रुघ्न पांडे, हवलदार प्रेम प्रकाश मिश्रा, नायब सूबेदार अखिलेश सिंह, वीर नारी प्रतिमा सिंह, ममता सिंह, ज्ञानमती देवी समेत 21 पूर्व सैनिकों एवं 3 वीर नारियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।


Spread the love

Related posts