जन समस्या: बरसात में मुसीबत बनी अधूरी सड़क, खुली खुदाई से कॉलोनीवासी परेशान

Spread the love

जन समस्या: बरसात में मुसीबत बनी अधूरी सड़क, खुली खुदाई से कॉलोनीवासी परेशान

अयोध्या। शहर के सिविल लाइंस स्थित डिफेंस कॉलोनी में विकास कार्य लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। कई महीनों से अधूरी पड़ी CC सड़क और नाले की चौड़ी खुदाई से बरसात में पूरा रास्ता कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क को बरसात से पहले खोद दिया गया, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। नाले के नाम पर कई मीटर चौड़ी खुदाई के बाद ठेकेदार के स्तर से काम अधूरा छोड़ दिया गया। हालात ऐसे हैं कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है और एंबुलेंस फंसने की स्थिति में मरीजों की जान पर खतरा पैदा हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक, सड़क एवं नाला निर्माण का काम अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) की निगरानी में कराया जा रहा है और इसका ठेका R&C कंपनी को मिला है। इसके बावजूद निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और बरसात में बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम अयोध्या में भी शिकायत की है और जिम्मेदार विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर सड़क व नाले का निर्माण पूरा कराने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

अब सवाल यह है कि बरसात के बीच अधूरी सड़क और खुली खुदाई की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?


Spread the love

Related posts