कोटेदारों का बढ़ा लाभांश, प्रदेश के 78 हजार से अधिक विक्रेताओं को मिलेगा फायदा

Spread the love

 

फोटो: महेंद्र गोंड

कोटेदारों का बढ़ा लाभांश, प्रदेश के 78 हजार से अधिक विक्रेताओं को मिलेगा फायदा…

अयोध्या। उचित दर विक्रेताओं के लिए बड़ी खबर।प्रदेश के 78,000 से अधिक उचित दर विक्रेताओं का लाभांश बढ़ाया जा रहा है। सरकार ने इसके लिए 336 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का वार्षिक प्रावधान किया है।

उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 रूपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 125 रूपये प्रति क्विंटल किया गया है, यानी 35 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। इस निर्णय से उचित दर विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति और मनोबल में वृद्धि होगी।

अयोध्या जनपद के 975 उचित दर विक्रेता इस निर्णय से लाभान्वित होंगे।

सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया जा रहा है। कोटेदारों को कॉमन सर्विस सेंटर चलाने और ई-पॉस मशीन के माध्यम से बिजली बिल जमा करने की सुविधा दी गई है। उचित दर दुकानों को जन सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए 39 मानक वस्तुओं की बिक्री की अनुमति दी गई है।

सभी ग्राम पंचायतों में अपूर्ण पंचायत भवनों को पूरा कराने का निर्णय लिया गया है। अयोध्या में 93 भवन पूरे हो चुके हैं, जबकि 63 पर काम प्रगतिरत है।वित्तीय वर्ष 2026-27 में 104 अपूर्ण पंचायत भवनों के निर्माण की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। बजट मिलते ही निर्माण शुरू होगा।


Spread the love

Related posts