हादसा: खाना बनाने के दौरान विवाहिता झुलसी, जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती

Spread the love

हादसा: खाना बनाने के दौरान विवाहिता झुलसी, जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती

अयोध्या। जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में खाना बनाने के दौरान सोमवार को एक विवाहिता आज की चपेट में आ गई। झुलसने के कारण उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने विवाहिता को उपचार के लिए बर्न वार्ड में भर्ती किया है।

बताया गया कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सीका गांव की रहने वाली 25 वर्षीय रूचि यादव पत्नी हीरा सोमवार दोपहर अपने घर में लकड़ी पर खाना बना रही थी। इसी दौरान वह आज की चपेट में आ गई और झुलस गई। मामले की जानकारी पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया गया तो वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शाम लगभग 4:30 बजे विवाहिता को झुलसे हाल में लाया गया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद विवाहिता को उपचार के लिए बर्न वार्ड में भर्ती किया है। विवाहित लगभग 20 फ़ीसदी झुलसी है। अग्रिम विधिक करवाई और जांच पड़ताल के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भेजवाया गया है।


Spread the love

Related posts