Crime News: अयोध्या पुलिस ने दो को पकड़ा, चोरी की चार बाइक बरामद

Spread the love

Crime News: अयोध्या पुलिस ने दो को पकड़ा, चोरी की चार बाइक बरामद

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की है। सभी का मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।

क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह और दर्शननगर चौकी प्रभारी बृजभूषण पाठक की पुलिस टीम ने कुढ़ा केशवपुर चौराहे से तिहुरा माझा जाने वाले मार्ग पर गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज के पास से शिवम कुमार निवासी ग्राम कुशमाहा, कोतवाली अयोध्या और राजेश शुक्ला उर्फ राजू शुक्ला निवासी ग्राम खजावा समैसा थाना अहिरौली जनपद अंबेडकरनगर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक काले-नीले रंग की पल्सर, सफेद रंग की होंडा शाइन, काले रंग की स्प्लेंडर प्लस और काले रंग की स्प्लेंडर प्रो बरामद हुई हैं। बाइक चोरी के चारों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है और सभी मामलों में बरामदगी की धारा बढ़ा आरोपियों का चालान किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी राजेश के खिलाफ पहले से विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट,आर्म्स एक्ट,चोरी, बरामदगी और अन्य धाराओं में कुल सात और आरोपी शिवम कुमार के खिलाफ गोसाईगंज थाने में मारपीट का एक मामला दर्ज मिला है।


Spread the love

Related posts