Ayodhya News : हाईवे पर बस चालक से लूट के मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार

Ayodhya News : आईफोन समेत 17 फोन बरामद, नकदी व बाइक बरामद  अयोध्या। जनपद की रुदौली कोतवाली पुलिस ने लगभग दो माह पूर्व हाईवे पर बस चालक से हुई लूट मामले का खुलासा किया है। बाराबंकी निवासी लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक आईफोन समेत कुल 17 फोन और नकदी तथा बाइक बरामद की है। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली संजय मौर्य ने बताया कि लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 14 मई को कोतवाली क्षेत्र के कूढा सादात पेट्रोल टंकी के पास एक बस चालक…

Read More

मेडिकल कॉलेज निरीक्षण: मेडिकल कॉलेज में गंदगी पर डीएम सख्त, सफाई व लाउंड्री एजेंसियों का भुगतान रोका

मेडिकल कॉलेज निरीक्षण: लापरवाही और गंदगी पर जिलाधिकारी सख्त, संबंधित एजेंसियों का भुगतान रोकने के निर्देश अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शुक्रवार को दर्शननगर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। ओपीडी, आईसीयू और विभिन्न वार्डों का जायजा लेने के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई और लाउंड्री व्यवस्था में गंभीर खामियां मिलने पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। डीएम ने सफाई और लाउंड्री का कार्य देख रही एजेंसियों का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोकने तथा दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कई वार्डों में…

Read More

स्व. मुन्ना सिंह चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत तीन मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

स्व. मुन्ना सिंह चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत तीन मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि अयोध्या। चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज, महोली परिसर में किसान नेता एवं पूर्व विधायक स्व. मुन्ना सिंह चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा तथा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्व. चौहान की समाधि और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद आयोजित सभा में पूर्व विधायक…

Read More

Crime News : सीबीआई जांच के बावजूद छावनी बोर्ड में नहीं थमा करप्शन, एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते पकड़ा 

Crime News : छावनी परिषद में तैनात सहायक सफाई निरीक्षक की ओर से सुविधा शुल्क मांगने का था आरोप अयोध्या। डोगरा रेजीमेंटल सेंटर की जन व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने का जिम्मा उठाने वाली छावनी परिषद (कैंटोनमेंट बोर्ड) में गड़बड़झाला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छावनी परिषद के ठेकों और कार्य में घूसखोरी की सीबीआई जांच चल रही है और कई बार छापा भी पड़ चुका है। बावजूद इसके घूसखोरी बंद होने का नाम नहीं ले रही। सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती के…

Read More

Crime News: घर में फंदे से लटका मिला पति, डाक्टर ने किया मृत घोषित 

Crime News: घर में फंदे से लटका मिला पति, जिला अस्पताल में डाक्टर ने किया मृत घोषित  पत्नी की प्रताड़ना से परेशान था पति…! जांच में जुटी पुलिस  अयोध्या। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर मोहल्ले में एक युवक का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला है। मामले की जानकारी पर पुलिस पोस्टमार्टम करने और जांच पड़ताल में जुट गई है। आशंका है कि युवक ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया। बताया गया कि नगर कोतवाली के रामनगर मोहल्ले का रहने…

Read More

कांवड यात्रा को लेकर विशेष तैयारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 24 घंटे CCTV से निगरानी

कांवड यात्रा को लेकर विशेष तैयारी,  सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 24 घंटे CCTV से निगरानी लखनऊ। सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश में पश्चिम से लेकर पूर्वी हिस्से तक प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने महत्वपूर्ण बैठकें कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानों और…

Read More

Crime News: विद्युत मोटर चोरी में नामजद समेत दो गिरफ्तार

Crime News: विद्युत मोटर चोरी में नामजद समेत दो गिरफ्तार, चोरी की मोटर बरामद अयोध्या। जनपद की खांडसा थाना पुलिस ने तीन दिन पूर्व चोरी विद्युत मोटर के मामले में नामजद समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है। 27 जुलाई की रात खांडसा थाना क्षेत्र के ग्राम सिड़सिड़ पूरे सिरवार निवासी किसान शिव प्रसाद मिश्रा पुत्र हरिनाथ मिश्र के खेत से सिंचाई के लिए लगाई गई विद्युत मोटर चोरी हो गई थी। पीड़ित की ओर से दी गई…

Read More

आउटसोर्स कर्मी मानदेय: अभी नहीं बढ़ा आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय, परिवहन मुख्यालय को रिमाइंडर

आउटसोर्स कर्मी मानदेय: अभी नहीं बढ़ा आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय,परिवहन मुख्यालय को रिमाइंडर अयोध्या। प्रदेश की योगी सरकार ने विभिन्न विभागों में सेवा देने वाले आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। हालांकि अभी इसका फायदा निगमों में तैनात कर्मियों को नहीं मिल पा रहा है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में विभिन्न श्रेणियों में आउटसोर्स पर श्रमिक तैनात हैं। पूर्व की भांति इनके मानदेय में बढ़ोतरी के लिए अयोध्या परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक की ओर से परिवहन मुख्यालय को पत्र भेजा गया था,मगर अभी तक मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर मुख्यालय…

Read More

ग्राम प्रधान संवाद कार्यक्रम: डीएम की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों के साथ संवाद, विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा

ग्राम प्रधान संवाद कार्यक्रम: डीएम की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों के साथ संवाद, विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रगतिशील ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रगतिशील ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विकास खंडों के ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों ने अपनी ग्राम पंचायतों में किए गए नवाचारों, उपलब्धियों तथा विकास कार्यों की जानकारी साझा की तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को…

Read More

गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए श्रीनन्दकिशोर श्रीमाली के दर्शन

गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए श्रीनन्द किशोर श्रीमाली के दर्शन अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के कारसेवकपुरम में अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय पारमेष्टि गुरु शक्ति गुरु पूर्णिमा महोत्सव-2026 का भव्य समापन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल और भूटान से आए श्रद्धालुओं सहित 10 हजार से अधिक गुरु भाई एवं भक्तों ने भाग लिया और विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक श्रीनन्दकिशोर श्रीमाली के दर्शन, पूजन एवं मार्गदर्शन…

Read More