लेखपाल रिश्वत मामला: जमीन की पैमाइश के लिए मांगा 10 हजार रिश्वत,एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को पकड़ा

Spread the love

लेखपाल रिश्वत मामला: जमीन की पैमाइश के लिए मांगा 10 हजार रिश्वत,एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को पकड़ा

अयोध्या। जिले की भ्रष्टाचार निवारक इकाई ने जमीन की पैमाइश के नाम पर 10 हजार रूपये रिश्वत लेते सोहावल तहसील के एक लेखपाल को पकड़ा है। आरोपी लेखपाल के खिलाफ पुराकलंदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक जमीन की पैमाइश कराने के लिए सोहावल तहसील के लेखपाल उत्कर्ष दीप ने पीड़ित किसान से 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत पीड़ित किसान ने एंटी करप्शन से की। शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की प्राथमिक जांच पड़ताल की और शिकायत सही मिलने पर लेखपाल को पकड़ने की योजना बनाई।

गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने कैल गांव में जाल बिछाया। पंचायत भवन के पास लेखपाल को किसान से रिश्वत की रकम लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद टीम लेखपाल को अपने साथ लेकर पुराकलंदर थाने चली गई और उससे पूछताछ की।
प्रकरण में एंटी करप्शन टीम ने पुराकलंदर थाने में आरोपी लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस दौरान थाने के सामने लेखपाल के समर्थक डेरा डाले रहे।


Spread the love

Related posts